-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Mera Sindoor Mera Desh Campaign State Opposes Cricket With Pakistan
‘खून और क्रिकेट एक साथ…’, राउत ने किया ऐलान, बोले- सिंदूर के सम्मान में शिवसेना उतरेगी मैदान में
- Written By: प्रिया जैस
India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शिवसेना यूबीटी ने इसके विरोध में मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।

संजय राउत - भारत-पाक मैच (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने बड़ा निर्णय लिया है। इस मैच के दिन महिला आघाड़ी द्वारा ‘मेरा सिंदूर मेरा देश’ नाम से आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बैठक लेकर यह निर्णय लिया है। अबू धावी में भारत-पाकिस्तान मैच खेला जा रहा है जो जनभावनाओं के खिलाफ है। राउत ने कहा कि अभी हाल ही में पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या हुई और उनके परिवारों का रोष अभी भी लोगों के सामने है। सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बात कर रही है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान की कमर तोड़ देंगे। ‘खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे’ ऐसा कहने वाले अब बताएं कि खून और क्रिकेट कैसे एक साथ चल सकते हैं? उन्होंने भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट करने की मांग की।
14 को सड़कों पर उतरेगी शिवसेना
राउत ने आगे कहा कि 14 सितंबर को शिवसेना महिला आघाड़ी सड़कों पर उतरेगी। आंदोलन का नारा होगा ‘सिंदूर के सम्मान में, शिवसेना मैदान में।’ महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी और इसका एक अभियान भी चलाया जाएगा। हम इस मैच का विरोध करेंगे। यह देशद्रोह जैसा कृत्य है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बच्चे अबू धाची जाकर मैच देखेंगे, जय शाह तो क्रिकेट के सर्वेसर्वा है। अमित शाह हमें राष्ट्रभवित्त का पाठ पढ़ाते हैं और हमे कहते हैं कि हम मूल विचारों से भटक गए हैं लेकिन हम अपने मूल विचारों से कभी दूर नहीं हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ऑपरेशन टाइगर होगा फेल? पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने पलटी महाराष्ट्र की पूरी सियासी बाजी
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रिया
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी
तत्काल सुनवाई से हाई कोर्ट का इनकार
उच्चतम न्यायालय ने आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर गुरुवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। एक वकील ने न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया, पीठ ने कहा कि इसमें जल्दी क्या है? यह मैच है, इसे होने दीजिए।
मैच इसी रविवार को है, क्या किया जा सकता है? वकील ने दलील दी कि क्रिकेट मैच रविवार को है और यदि मामला शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो याचिका निरर्थक हो जाएगी। इस पर पीठ ने कहा, ‘इस रविवार को मैच है? हम इसमें क्या कर सकते हैं? इसे होने दीजिए। मैच होना चाहिए।’
यह भी पढ़ें – जन सुरक्षा विधेयक पर NCP (SP)-UBT का हल्ला बोल, कांग्रेस संग राज्यव्यापी संघर्ष का किया ऐलान
उर्वशी जैन के नेतृत्व में 4 विधि छात्रों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के विपरीत संदेश देता है। भारत और पाक एशिया कप के लिए 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगे, याचिका में कहा गया है कि देशों के बीच क्रिकेट का उद्देश्य सद्भाव और मित्रता प्रदर्शित करना है।
Shiv sena ubt mera sindoor mera desh campaign state opposes cricket with pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














