-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Aditya Thackeray Target In Disha Salian Death Case Matter Echoed Assembly
Disha Salian Case: औरंगजेब खत्म अब 5 साल बाद आदित्य ठाकरे बने निशाना, विधानसभा में गूंजा दिशा सालियान मामला
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में औरंगजेब मामले के बाद अब दिशा सालियान सुसाइड केस ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को विधानसभा में दिशा सालियान मामले पर बहस छिड़ी और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया।

आदित्य ठाकरे दिशा सालियान मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर सियासत गरमाने के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को राज्य विधानमंडल के चल रहे बजट सत्र के दौरान बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की खुदकुशी का मुद्दा एक बार फिर गूंजा।
दरअसल, दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की खुदकुशी मामले की फिर से जांच कराए जाने की मांग करते हुए आदित्य को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस मामले में आदित्य की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। दिशा के पिता ने यह भी शक जताया कि उनकी बेटी की हत्या से पहले उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इस बड़ी मांग के बाद गुरुवार को सत्ताधारी दलों के विधायकों ने आदित्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पहले तो बैनर व पोस्टर लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर मौन प्रदर्शन किया। बाद में इस मुद्दे को सदन में जोर-शोर से उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
मेरी इमेज को डैमेज करने की कोशिश
दिशा के पिता के आरोपों के बाद आदित्य ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से मेरी इमेज को डैमेज करने का प्रयास चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है और मैं अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब कोर्ट में ही दूंगा। यह लोगों के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।
हर बार यह मुद्दा उठाया जाता है – उद्धव
पूर्व सीएम व आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे ने कहा कि हर बार जब भी विधानमंडल का सत्र होता है तो यह मुद्दा (दिशा सालियान) उठाया जाता है। पिछले दो-तीन सत्रों में यह मुद्दा क्यों नहीं उठा। इसे लेकर मैं आश्चर्य में था लेकिन इस बार फिर से इस मुद्दे को लाया गया है। इसमें कुछ भी नया नहीं होता।
विपक्ष का पलटवार राठौड़, गोरे का भी इस्तीफा लो
दिशा के पिता के खुलासे की गूंज विधान परिषद में भी सुनाई दी। यहां भी सत्ताधारी दलों ने यूबीटी विधायक पर हमला किया। ऐसे में ठाकरे की तरफ से विधायक अनिल परब ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में तत्कालीन मंत्री संजय राठौड़ का नाम आया था। वहीं एक महिला ने कैबिनेट मंत्री जयकुमार गोरे पर भी जबरदस्ती तंग करने का आरोप लगाया है। परब ने पूछा कि क्या इन मंत्रियों पर भी सरकार कार्रवाई करेगी? उन्होंने बीजेपी विधायक चित्रा वाघ का नाम लिए बिना कहा कि एक समय राठौड़ के खिलाफ खूब आवाज उठाई जा रही थी लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोल रहा है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आदित्य को अरेस्ट करो
सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की ओर से विधायकों ने आदित्य को अरेस्ट कर उनसे पूछताछ की मांग की। बीजेपी विधायक अमित साटम ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए कहा कि दिशा के पिता ने अपनी बेटी की मौत के मामले की नए सिरे से जांच की मांग की है। साथ ही यूबीटी विधायक आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में क्या आदित्य की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी?
Shiv sena ubt aditya thackeray target in disha salian death case matter echoed assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
Jun 29, 2026 | 08:42 PMकरोड़ों का बजट और 2 महीने में ही धंस गई सड़क! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लापरवाही की खुली पोल
Jun 29, 2026 | 08:36 PM30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Jun 29, 2026 | 08:33 PMमुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद
Jun 29, 2026 | 08:32 PMपंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
Jun 29, 2026 | 08:31 PMIkka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Jun 29, 2026 | 08:29 PMनागपुर में मानसून की पहली आफत: गीतांजलि चौक के पास भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी कार, हादसे में 2 घायल
Jun 29, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














