-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Shaina Nc On Lok Sabha Lop Rahul Gandhi Speech Regarding Maharashtra Election
पहले बोलते है फिर सोचते है, महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो भड़की शाइना एनसी
- Written By: प्रिया जैस
बजट सत्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर आयोजित चर्चा में सोमवार को राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही महाराष्ट्र के वोटों में हुई धांधली पर भी सवाल उठाया, जिस पर शाइना एनसी भड़क गई।

राहुल गांधी पर भड़की शाइना एनसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज संसद में बयान दिया। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच की कुछ महीनों की अवधि में ही राज्य में हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई और ऐसे में निर्वाचन आयोग को प्रदेश के विपक्षी दलों को मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराने चाहिए।
राहुल गांधी के इस बयान पर शाइना एनसी ने भड़क गई। शाइना एनसी ने उनके इस बयान पर राहुल गांधी को कमेडियन करार दिया। महाराष्ट्र चुनाव के बारे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “राहुल गांधी गलतियों की कॉमेडी हैं। हर बार जब वह कोई बयान देते हैं, तो वह बोलते हैं और फिर सोचते हैं।”
शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर दिया बयान
शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “शायद अब समय आ गया है कि वह सोचें और फिर बोलें। जब वह जीतते हैं, तो वह कहते हैं कि यह कांग्रेस पार्टी की जीत है। जब वह हारते हैं, तो वह या तो फर्जी मतदान या ईवीएम से छेड़छाड़ का दावा करते हैं। ऐसे व्यक्ति के बारे में जितना कम कहा जाए उतना अच्छा है, जिसे पहले बड़ा होने, पढ़ने और फिर सवाल करने की जरूरत है।”
सम्बंधित ख़बरें
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
#WATCH | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's speech regarding the Maharashtra election, Shiv Sena leader Shaina NC says, "Rahul Gandhi is a comedy of errors. Every time he makes a statement, he speaks and then thinks. Maybe the time has come for him to think and then speak. When he… pic.twitter.com/uGiRlyYV4t — ANI (@ANI) February 3, 2025
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, “मैं इस सदन का ध्यान महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े कुछ आंकड़ों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर लोगों को महाराष्ट्र की वोटिंग लिस्ट में जोड़ा गया। करीब 70 लाख नए मतदाता अचानक जुड़े।”
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल में जितने मतदाता नहीं जुड़े, उससे ज्यादा पांच महीने में जुड़े। राहुल गांधी ने दावा किया, “शिर्डी की एक इमारत में 7,000 मतदाता जोड़े गए। दिलचस्प बात यह है कि नए मतदाता ज्यादातर उन निर्वाचन क्षेत्रों में जुड़े जहां भाजपा को बढ़त मिली।”
Shiv sena shaina nc on lok sabha lop rahul gandhi speech regarding maharashtra election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














