-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Mumbai Bmc Electionmaharashtra Politics
मुंबई में BJP को हराने के लिए बड़ा दांव चलने जा रहे शरद पवार, बनाया सुपरप्लान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता शरद पवार मुंबई में बीजेपी को रोकने के लिए तगड़ा दांव खेलने जा रहे हैं।

शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली खबर सामने आ रही है कि शरद पवार, जिनकी एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकतों में से एक है, मुंबई में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराने के लिए अपने ‘पावरगेम’ को सक्रिय करने की योजना बना रहे हैं। इस बार उनका मुख्य लक्ष्य मुंबई की बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) चुनावों में बीजेपी को शिकस्त देना है, ताकि शिवसेना यूबीटी का प्रभाव कायम रहे और महाविकास आघाड़ी (MVA) का एकजुट मोर्चा बना रहे।
राज ठाकरे की मनसे को एमवीए में शामिल करने की कोशिश
राज ठाकरे की मनसे (मनसे) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के बीच तल्खी के बीच शरद पवार का ‘पावरगेम’ महत्वपूर्ण हो गया है। पवार चाहते हैं कि कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच समझौता हो, ताकि बीजेपी को हराया जा सके। शरद पवार के करीबी नेताओं और विधायकों का कहना है कि पवार दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा करेंगे, ताकि मुंबई में बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाई जा सके। उनके करीबी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस बात के संकेत दिए हैं कि बीजेपी को पराजित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
बीएमसी चुनावों में क्या हो सकता है फॉर्मूला?
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शरद पवार के दबाव में कांग्रेस नेतृत्व, शिवसेना यूबीटी को अपने कोटे से सीटों के साथ गठबंधन करने की अनुमति दे सकता है। मुंबई के 227 वार्डों में शिवसेना यूबीटी ने मनसे को 70 सीटों की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक, बाकी सीटों पर शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी और सपा (समाजवादी पार्टी) मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
जितेंद्र आव्हाड ने स्पष्ट किया कि मनसे का मुंबई में अच्छा जनाधार है और अगर वे गठबंधन में शामिल होते हैं, तो मराठी वोटों का विभाजन टल जाएगा, जिससे गठबंधन को बेहतर सफलता मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल मनसे ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों को भी साथ लेकर एक मजबूत गठबंधन बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
महाविकास आघाड़ी के टूटने की आशंका
महाराष्ट्र के राजनीति में चल रहे इस ‘पावरगेम’ से महाविकास आघाड़ी (MVA) के टूटने की आशंका भी जताई जा रही है। शरद पवार के इस कदम से, जहां एक तरफ बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को बल मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के बीच के रिश्तों में और कन्फ्यूजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अनंत के घर के सामने गौरी का अंतिम संस्कार! रोते हुए पिता बोले- अमीर के घर मत करना बेटी का ब्याह
महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार का यह ‘पावरगेम’ कितनी दूर तक असर दिखाएगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। मुंबई बीएमसी चुनावों में बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच की जंग एक नई दिशा में जा सकती है, और यदि पवार अपने मिशन में सफल हो जाते हैं, तो यह महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
Sharad pawar mumbai bmc electionmaharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













