-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Gauri Palve Death Anant Garje Cremation Dispute Village
अनंत के घर के सामने गौरी का अंतिम संस्कार! रोते हुए पिता बोले- अमीर के घर मत करना बेटी का ब्याह
- Written By: अर्पित शुक्ला
Gauri Palve Suicide Case: मंत्री पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पालवे-गर्जे की संदिग्ध मौत के बाद, गांव में तनाव बढ़ा। गौरी के परिजनों ने अनंत के घर के सामने अंतिम संस्कार की मांग की।

अनंत के घर के सामने गौरी का अंतिम संस्कार! रोते हुए पिता बोले- अमीर के घर मत करना बेटी का ब्याह
Mumbai News: महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के पीए (निजी सहायक) अनंत गर्जे की पत्नी डॉ. गौरी पालवे-गर्जे की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत के बाद सोमवार को अहिल्यानगर के मोहोज गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. क्योंकि गोरी के परिजन अनंत के मूल गांव मोहोज देवढे स्थित पैतृक निवास के बाहर गौरी का अंतिम संस्कार करने पहुंच गए. इस वजह से दोनों परिवारों के बीच जमकर तकरार हुई, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और गौरी का अंतिम संस्कार किया गया.
डॉ. गौरी ने शनिवार को मुंबई के वर्ली स्थित अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लेकिन गौरी के पैतृक परिवार ने गौरी की खुदकुशी के लिए अंत और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाया है. यही आरोप सोमवार को उस वक्त तनाव का कारण बन गया जब गौरी के परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अनंत के घर के सामने पहुंच गए.
बताया जा रहा है कि मायकेवाले गौरी का शव पहले अपने गांव ले गए थे. लेकिन वहां पालवे परिवार और गांव के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार अनंत के घर के ठीक सामने कर की मांग कर दी. इस तरह से गौरी के पैतृक परिजन उसकी मौत के लिए ससुराल पक्ष को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने और एक तरह से नैतिक दबाव बनाना चाहते थे.
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा
गौरी के पैतृक परिजनों की अनंत के घर के ठीक सामने शव की अंतिम संस्कार की मांग का अनंत के कुछ परिजनों ने विरोध किया. इस पर दोनों परिवारों के सदस्यों और समर्थकों के बीच जमकर कहासुनी हुई. दोनों ओर से किए गए आरोप-प्रत्यारोपों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई. गांव में हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को समझा कर विवाद को शांत कराया. इसके उपरांत गौरी का अंतिम संस्कार अनंत के घर के निकट ही एक स्थान पर किया गया.
यह भी पढ़ें- ‘चुनाव की निष्पक्षता खतरे में…’, ममता बनर्जी EC के दो फैसलों पर जताई आपत्ति, पत्र लिखकर दी चेतावनी
अमीर के घर मत करना बेटी का ब्याह
शव को अंतिम विदाई देने के आए गांव वालों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ के समक्ष रोते हुए गौरी के पिता अशोक पालवे ने कहा कि यदि आपकी भी बेटी होगी तो मुझे इंसाफ दिलाएं. उन्होंने आगे कहा कि कभी भी किसी अमीर के घर अपनी बेटी का ब्याह मत करना. उनका विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं.
Gauri palve death anant garje cremation dispute village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














