Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ऑपरेशन लाडकी’ से पाकिस्तान की हार तय! शाइना एनसी बोलीं- हमारी महिलाएं भी करारा जवाब देंगी

Shaina NC News: शाइना एनसी ने महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह जताया, 'ऑपरेशन लाडकी' से पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही। बिहार योजना पर उद्धव को जवाब।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 05, 2025 | 05:38 PM

शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले महिला विश्व कप मैच को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान को करारा जवाब देगी।

आईएएनएस से बातचीत में शाइना ने कहा कि एशिया कप में भारत की पुरुष टीम ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। पाकिस्तान ने भारत का ‘ऑपरेशन तिलक’ देखा था। अब एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने की बारी है। इस बार हमारी महिलाएं पाकिस्तान को करारा जवाब देंगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऑपरेशन तिलक से पाकिस्तान चारों खाने चित हुआ, हमारी महिलाएं क्रिकेटर्स पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन लाडकी’ चलाकर उन्हें सबक सिखाएंगी।

बिहार में 75 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर शाइना एनसी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया है कि एनडीए की सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। जब आप सत्ता में आएं, तब जो आपको सही लगे, वह करें। एनडीए को जनादेश मिला है और हमारा नेतृत्व उसी के अनुसार निर्णय लेगा। आप इतने परेशान क्यों हैं?

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत बताते हुए तंज कसा। कहा कि फिलहाल बाढ़ प्रभावित इलाकों पर ध्यान देना चाहिए। हमारे शिवसैनिक वहां राहत कार्यों में जुटे हैं। आपके लोग कहां गायब हो गए हैं?

बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने के पीछे एकमात्र मकसद है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। इसी उद्देश्य के साथ हाल ही में पीएम मोदी ने योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। इस योजना से महिलाएं अपना छोटा सा व्यापार शुरू कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आधी रात मौत बनकर आया तेंदुआ, शादी के पंडाल से दबोच कर ले गया! VIDEO देख दहल जाएगा दिल

अगर व्यापार चलता है तो सरकार की ओर से इस योजना के तहत आगे भी सहायता राशि देने की व्यवस्था है। महिलाओं ने इस योजना के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का तहे दिल से धन्यवाद किया है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Shaina nc on india vs pakistan womens world cup bihar women aid scheme uddhav response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 05:38 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • Maharashtra
  • Shaina NC

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur News: स्थानीय निकाय चुनावों में VVPAT-EVM के उपयोग पर विवाद तेज

2

24 नवंबर से शुरू होगा पुराना भंडारा रोड मुआवजा वितरण, 7 दिनों में 523 बाधितों को दी जाएगी राशि

3

आंध्र प्रदेश के सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह में शामिल हुए महाराष्ट्र के CM फडणवीस, बोले- सच एक है

4

धमकी देना बीजेपी के संस्कार में नहीं, बावनकुले ने आरोपों को किया खारिज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.