जलगांव में भीषण सड़क हादसा, शेवगांव के 3 दोस्तों की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग
Jalgaon Car Accident News महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। चालीसगांव क्षेत्र के कन्नड़ घाट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
जलगांव हादसा (सौजन्य-IANS)
Kannad Ghat Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव क्षेत्र में बुधवार रात एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये हादसा कन्नड़ घाट के पास हुआ, जहां कार के अचानक नियंत्रण खोने से इसमें सवार कुछ लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीण जलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि हादसे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में शेवगांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तुकाराम रामभाऊ अंभोरे (उम्र 27), शेखर रमेश दुरपटे (उम्र 31) और घनशाम रामहरि पिसोटे (उम्र 30) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिवार और पूरे शेवगांव इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के ढोंगी बाबा Ashok Kharat पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों के बेनामी सौदों का खुलासा
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
यह भी पढ़ें – पुणे में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार को रोकना पड़ा काफिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
गांव में पसरा मातम
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में योगेश तुकाराम सोनवणे (28), अक्षय शिवाजी गिरे (25), ज्ञानेश्वर कांता मोड (24) और तुषार रमेश घुगे (26) शामिल हैं। सभी घायल भी शेवगांव के निवासी हैं। वहीं, इस दुर्घटना ने शेवगांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल इस घटना में कोई आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस घटना में मामला दर्ज करने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच के बाद ही इसका कारण साफ हो पाएगा। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है ताकि इस संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
