Serial Molester: मुंबई में महिलाओं को छेड़ने वाला ‘सीरियल मोलेस्टर’ गिरफ्तार; फिल्मसिटी से जुड़ा है आरोपी
Mumbai Serial Molester Arrest: गोरेगांव में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मुनववर नासिर खान गिरफ्तार। 29 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Serial Molester Arrest प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Mumbai Serial Molester: मुंबई की सड़कों पर राह चलती महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक खतरनाक अपराधी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। गोरेगांव इलाके में पिछले कुछ दिनों से इस ‘सीरियल मोलेस्टर’ का खौफ इतना बढ़ गया था कि महिलाएं शाम के बाद घर से निकलने में डरने लगी थीं। बांगुर नगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए शख्स की पहचान मुनव्वर नासिर खान के रूप में हुई है, जो आरे कॉलोनी का रहने वाला है और फिल्मसिटी में काम करता है।
यह पूरा मामला तब गरमाया जब 30 मार्च 2026 की रात एक युवती अपने घर लौट रही थी। रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर हमला किया और छेड़छाड़ कर फरार हो गया। पीड़िता ने बिना डरे तुरंत पुलिस स्टेशन पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और इलाके के चप्पे-चप्पे की छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी काफी शातिर है और वारदात के बाद गायब होने के लिए तंग गलियों का इस्तेमाल करता था।
Serial Molester Arrest: 29 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र आव्हाड ने बताया कि आरोपी तक पहुँचना आसान नहीं था। पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक बिना सोए इलाके के 29 अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से पुलिस उस मोटरसाइकिल तक पहुँची जिसका इस्तेमाल आरोपी भागने के लिए करता था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुनव्वर खान की लोकेशन ट्रैक की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके की महिलाओं ने राहत की सांस ली है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
ये भी पढ़ें- नगर निगम का एक्शन, नासिक में बढ़ा कर संकलन; 500 करोड़ की घरपट्टी बनी चुनौती
फिल्मसिटी में काम और अपराध का शौक
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह और भी चौंकाने वाला है। 25 साल का मुनव्वर नासिर खान फिल्मसिटी में छोटे-मोटे काम करता था, लेकिन रात होते ही वह सड़कों पर शिकार की तलाश में निकल जाता था। जांच में सामने आया है कि वह पहले भी इसी तरह की चार से पांच वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके साथ इस घिनौने काम में कोई और भी शामिल था।
पुलिस की सख्त कार्रवाई और अपील
बांगुर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस केस में पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी और महिला के साथ भी ऐसी हरकत हुई है, तो वे बेझिझक सामने आएं और शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल मुनव्वर खान पुलिस कस्टडी में है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि उसके पुराने अपराधों का पूरा कच्चा चिट्ठा सामने आ सके।
