- Hindi News »
- State »
- Police Personnel Beaten In Mumbai At Bangur Nagar And Sewri
मुंबई में दो अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों के पिटाई से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला
- Written By: अनिल सिंह

(फाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में इन दिनों पुलिस (Police) पर हिंसा करने के दो मामले सामने आए हैं। ऑन-ड्यूटी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के बाद दो पुलिसकर्मियों की पिटाई (Police personnel beaten) की घटना गोरेगांव और शिवड़ी इलाके में हुई। इनमें से एक घटना में उस समय हड़कंप मच गया जब RAK मार्ग पुलिस स्टेशन में जांजेब सलीम खान नाम के शख्स ने पुलिस कि पिटाई कर खुद को घायल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। तो वहीं गोरेगांव बांगुर नगर में गस्त के दौरान शाहबाज निजाम शेख नाम के युवक ने पुलिस हवलदार की सड़क पर पिटाई कर दी। पुलिस ने दो अलग-अलग पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत घटी घटना में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई में दो अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों के पिटाई से हड़कंप मच गया है और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।
शिवड़ी की घटना
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर 15:12 बजे 23 साल का युवक जांजेब शिवड़ी इलाके में आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में आया और ट्रेन में हुए मोबाइल चोरी की एफआइआर दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस ने उसे वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जिसके बाद जांजेब ने पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस हवलदार स्वप्निल कातुरे द्वारा समझाए जाने पर उसने हवलदार कि नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिसके बाद मेज पर सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। सिर में चोट लगने के कारण उसे केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बांगुर नगर की घटना
वहीं दूसरी घटना गोरेगांव के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत हुई। शिवराम प्रभाकर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, बुधवार देर रात वह महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गोरेगांव में स्नेहा बार (लिंक रोड) के सामने दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। जिसके कारण वहां यातायात सेवाएं बाधित हो गई थी। इसलिए कांस्टेबल ने दोनों को समझा कर झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान शाबाज उर्फ आदिल नाम के युवक ने कांस्टेबल से गाली-गलौज करते पुलिस की ही पिटाई कर दी। इन दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और आगे जांच पड़ताल कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Local Train: विरार-दहानू चौपदरीकरण 50% पूरा, विरार में 15 डिब्बों की लोकल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार
अंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे के सवालों का दिया जवाब, बताया कहां से मिला अशोक खरात का CDR
Mumbai Police: खाकी पर लगा दाग! 25 लाख की सनसनीखेज लूट में अंबोली पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
Mantralaya: मंत्रालय में रिश्वतखोरी का एक और बड़ा धमाका, घूस लेते सेल अधिकारी विलास लाड गिरफ्तार
Police personnel beaten in mumbai at bangur nagar and sewri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMMrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
Apr 05, 2026 | 09:07 PMआठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














