Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सा@X, भो@XX के, संजय राउत की फिसली जुबान, बागी सांसदों को कैमरे के सामने दी गाली, वायरल हो रहा वीडियो

Sanjay Raut Abusive Video Rebel Shiv Sena UBT MP: शिवसेना यूबीटी में बगावत के बीच संजय राउत का आपा खोया, कैमरे के सामने बागी सांसदों को दी गाली। वीडियो वायरल।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 18, 2026 | 12:50 PM
Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut Abuses to Rebel MP Shic Sena UBT: महाराष्ट्र की सियासत में जारी ‘ऑपरेशन टाइगर’ और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसदों की संभावित बगावत ने अब एक बेहद कड़वा और विवादित मोड़ ले लिया है। पार्टी में मची इस बड़ी भगदड़ से पूरी तरह तिलमिलाए यूबीटी के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का आपा खोने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत की जुबान इस कदर फिसल गई कि उन्होंने कैमरे के सामने ही अपनी पार्टी के बागी सांसदों को सरेआम भद्दी गालियां दे डालीं।

राउत ने मीडियाकर्मियों से यहां तक कह दिया कि वे उनके बयान के इस गाली-गलौज वाले हिस्से को बिल्कुल भी न काटें (एडिट न करें), क्योंकि पार्टी से गद्दारी करने वाले लोग इसी भाषा के लायक हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

#WATCH दिल्ली: पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी MPs को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। pic.twitter.com/Z4NK5nWgka — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

‘खून में ही बेईमानी है’, बागी सांसदों पर बरसे राउत

दिल्ली में आपातकालीन बैठक से ठीक पहले मीडिया के कैमरों से रूबरू हुए संजय राउत बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे। उन्होंने बागी सांसदों के चरित्र पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “इन लोगों के खून में ही बेईमानी और गद्दारी है, इसलिए इन्होंने संकट के समय पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।” भावुक होते हुए राउत ने आगे कहा कि हम सभी वफादार नेता वंदनीय बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को मानने वाले लोग हैं, जिन्होंने हमें हमेशा अपने पिता की तरह प्यार और संरक्षण दिया। वहीं, पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी पार्टी के सभी नेताओं, सांसदों और विधायकों को हमेशा अपने छोटे भाई की तरह सम्मान दिया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लालच में आकर गद्दारी पर उतर आए हैं।

ये भी पढ़ें- 15-15 करोड़ में फूटे शिवसेना UBT के सांसद? राउत के आरोप पर सामने आया बीजेपी का जवाब

9 में से 6 सांसदों की बगावत से हिला मातोश्री

गौरतलब है कि लोकसभा में शिवसेना ठाकरे गुट के कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 6 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं। ये सभी बागी सांसद इस समय देश की राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर संसद में अपने अलग गुट को मान्यता दिलाने की कोशिशों में जुटे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी खुद दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां वे इन सांसदों से मुलाकात कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की अंतिम रूपरेखा (ऑपरेशन टाइगर) तय कर रहे हैं।

‘खेला’ पलटने की आखिरी कोशिश में दिल्ली पहुंचे राउत

इस बड़े राजनीतिक संकट और संभावित ‘ऑपरेशन टाइगर‘ को किसी भी तरह टालने और बागी सांसदों को आखिरी बार समझाने-बुझाने के इरादे से खुद संजय राउत भी आनन-फानन में मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। ठाकरे खेमे की कोशिश है कि किसी भी तरह बगावत करने वाले सांसदों से बातचीत कर उन्हें वापस ‘मातोश्री’ के पाले में लाया जा सके। हालांकि, दिल्ली पहुंचते ही संजय राउत द्वारा कैमरे के सामने दी गई इस गाली और अमर्यादित भाषा ने मामले को सुलझाने के बजाय और ज्यादा बिगाड़ दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राउत के इस आक्रामक और अपमानजनक बयान के बाद बागी सांसदों की वापसी के सारे रास्ते लगभग बंद हो गए हैं।

Sanjay raut uses abusive language against rebel ubt mps video viral political crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Operation Tiger
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.