ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
Thane School Bus Driver Drunk Driving Check: ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। 93 स्कूलों के निरीक्षण के दौरान 366 बस चालकों की जांच की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे स्कूल बस सेफ्टी ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )
Thane School Bus Driver Drunk Driving Check News: ठाणे शहर पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने एवं नशे की हालत में स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ मुहिम शुरु की है।
पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत 93 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 366 ड्राइवरों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इसके तहत अंबरनाथ के एक निजी स्कूल के शराबी बस ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया गया।
शराबी ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह, शराब पीकर स्कूल वाहन चलाने वाले ड्राइवर विद्यार्थियों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि
सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक
गोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें
इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के करीब 93 स्कूलों का सरप्राइज विजिट किया। सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में 370 बसों की जांच की गई।
इसमें बैज, यूनिफॉर्म, गाड़ियों का पीयूसी, इंश्योरेंस के साथ-साथ बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। साथ ही, कुल 366 ड्राइवरों का ड्रंक ड्राइविंग के लिए टेस्ट किया गया। इसमें देखा गया कि अंबरनाथ वेस्ट में फादर एंजेल स्कूल का बस ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। बस ड्राइवर का नाम बाबा मंजरी (उम्र 26) है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
स्कूल बस ड्राइवरों का शराब पीकर गाड़ी चलाना बहुत खतरनाक है। स्कूलों को अपने ड्राइवरों का रोजाना या कम से कम हफ्ते में एक बार ‘ब्रेथ एनालाइजर’ से टेस्ट करना चाहिए। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे जो विद्यार्थियों की जान को खतरे में डालते हैं, – पंकज शिरसाट, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक)
ये भी पढ़ें :- मध्य रेल का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 23 जून को, दिवा-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव
अभिभावक बरतें सावधानी
यदि स्कूल बस ड्राइवर का व्यवहार संदिग्ध हो या शराब पीने का शक हो, तो बच्चों को गाड़ी में न बैठाएं। अगर ड्राइवर का गलत व्यवहार पाया जाता है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन पुलिस को 112 पर शिकायत करनी चाहिए।
