Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

Gadchiroli MLC Election: गडचिरोली उपचुनाव में महिलाओं के भारी प्रतिसाद से 75% और अहेरी में 61.50% मतदान हुआ। दोनों जगह कांग्रेस-भाजपा और भाजपा-राकांपा (शरद पवार) में सीधी टक्कर है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 21, 2026 | 01:47 PM

गड़चिरोली के नप उपचुनाव में में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Nagar Parishad Election: गड़चिरोली नगर परिषद अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 9-अ के उपचुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा का माने जा रहे इस चुनाव में मतदाताओं ने व्यापक प्रतिसाद देते हुए 75 प्रश मतदान किया। इस प्रभाग में कांग्रेस तथा भाजपा में सीधी टक्कर होने के चलते संपूर्ण शहरवासियों का ध्यान लगा हुआ है।

गड़चिरोली नगर परिषद में प्रभाग क्र. 9-अ के लिए मतदान लिया गया। प्रभाग के कुल 3 हजार 620 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1 हजार 266 पुरुष तथा 1 हजार 354 महिला मतदाताओं का समावेश है। मतदान में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक मात्रा में सहभाग लेकर मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारे लगी थी। महिला मतदाताओं ने व्यापक मात्रा में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया सुचारू व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के लिए गड़चिरोली नगर परिषद प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने कडा बंदोबस्त रखा था। चुनाव निर्णय अधिकारी मनोज झाडे के मार्गदर्शन में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक

गोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मतदान पूर्ण होने के बाद अब सभी का ध्यान नतीजों पर टिका है। प्रभाग क्रमांक 9-अ का नया प्रतिनिधि कौन होगा, इसे लेकर राजनितिक गलिचारे में चर्चा शुरू है।

कौन मारेगा बाजी, लगा ध्यान

प्रभाग क्रमांक 9-अ के उपचुनाव में कांग्रेस के विनोद भांडेकर तथा भाजपा के अंकुश नैताम में सीधी लड़ाई हो रही है। इसके अलावा सुनील बावणे यह निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में है। पूर्व पार्षद मुक्तेश्वर काटवे के निधन के चलते रिक्त हुए इस जगह के लिए यह चुनाव लिया गया। इस चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टी के नेताओं ने जोरदार प्रचार किया। जिससे यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना है।

अहेरी नगर पंचायत में 61.50% मतदान दर्ज हुआ

अहेरी नगरपंचायत अंतर्गत प्रभाग क्र.9 के उपचुनाव में मतदाताओं ने व्यापक प्रतिसाद दिया है। यहां 61.50% मतदान हुआ है। इस प्रभाग में भाजपा व राकां (शरद पवार गुट) में सीधी टक्कर है। यहां भी पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। प्रभाग के लिए कुल 393 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसमें पुरुष मतदाता 193 तथा 200 महिला मतदाता का समावेश है। चुनाव निर्णय अधिकारी हेमंत गांगुर्डे, सहायक चुनाव अधिकारी अभिजीत सोनवाणे ने चुनाव प्रक्रिया की कमान संभाली थी।

यह भी पढ़ेंं:- Chandrapur Wildlife Update: करीब 6 दिन पहले हुई बाघ की मौत! पोंभुर्णा के जंगल में दुर्गंध के बाद सर्च ऑपरेशन

भाजपा-राकां में टक्कर

अहेरी के प्रभाग क्र. 9 के उपचुनाव में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा की ओर से माया शंकर येलूरकर तथा राकां (श.प.) की संजना हनुमंतू मडावी में सीधी टक्कर होनेवाली है। दोनों पार्टी के स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ पदाधिकारियों ने अपनी ताकत आजमायी है। जिससे इस चुनाव की ओर अहेरी परिसर का ध्यान लगा है।

Gadchiroli aheri by election voting turnout bjp congress clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 01:47 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.