Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे गुट को मिला भ्रष्टाचार का खुला लाइसेंस! संजय राउत ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, बोले- वोटर्स के काटे नाम

Sanjay Raut on Maharashtra Election Commission: संजय राउत ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि शिंदे गुट पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहता है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 14, 2026 | 03:29 PM

संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Voter List Name Removal Scam: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव आयोग पर भाजपा और शिवसेना के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा कि कल चुनाव प्रचार की निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भाजपा सूबे की जनता से मुखातिब होती रही। ऐसा करके महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने भाजपा के लोगों को इस बात की छूट दी कि वो लोगों के बीच में जाकर उन्हें पैसे बांट सकें।

निसंदेह अगर वो ऐसा करेंगे, तो राज्य में उनके लिए राजनीतिक स्थिति अनुकूल साबित हो जाएगी। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि ऐसा करके चुनाव आयोग ने शिंदे गुट के लोगों को भ्रष्टाचार करने का खुला लाइसेंस दिया है। ये लोग पैसे के दम पर राज्य की राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, इसलिए तो नियमों की अवहेलना करते हुए चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी रखा, ताकि स्थिति को अपने पक्ष में किया जा सके।

मतदाताओं के काट रहे नाम

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत होने जा रही है। राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से उनके पक्ष में है। इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य में राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए मतदाताओं के नाम काट रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पांढरकवड़ा: 53वीं जिला विज्ञान प्रदर्शनी में ‘सोलर पावर टेंट’ को पहला स्थान

नागपुर में ‘मिशन इलेक्शन’: 5500 पुलिसकर्मी तैनात, अवैध शराब और गुंडों पर पुलिस की स्ट्राइक

BMC चुनाव में ‘पाडू’ मशीन पर मचा बवाल: राज ठाकरे ने उठाए सवाल, कमिश्नर ने दी सफाई; जानें क्या है यह?

छापेमारी के बाद बिगड़ी तबीयत, अनिल शिंदे को हार्ट अटैक, अहिल्यानगर में चुनाव पर असर की अटकलें

पश्चिम बंगाल में भी काटे नाम

उन्होंने दावा किया कि बिहार में 60 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी सवा करोड़ मतदाताओं का नाम हटाने की साजिश रची रही है। आगामी दिनों में वहां पर भी चुनावी बिगुल बजने वाला है। पश्चिम बंगाल में भी 54 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। ऐसा करके भाजपा अपने लिए तमाम राजनीतिक बाधाओं को समाप्त करने की पूरी योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें – Exclusive: देश में सिर्फ मोदी ब्रांड, CM फडणवीस ने नवभारत से की खास बातचीत, बोले- अजित ने मर्यादा तोड़ी

संजय राउत ने कहा कि भाजपा कभी-भी सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ती है। जब इन लोगों को एहसास हुआ कि पश्चिम बंगाल में हिंदू और मुसलमान का मुद्दा विफल होता जा रहा है, तो इन्होंने ईडी और सीबीआई के मुद्दे को हवा दी। खैर, कुल मिलाकर यह लोग कितनी भी साजिशें क्यों नहीं करें। लेकिन, राज्य में निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत होने जा रही है। इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sanjay raut on maharashtra election commission shinde corruption allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 03:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.