संजय राउत के घर पहुंची बम डिस्पोजल टीम, धमकी भरे स्टिकर से मचा हड़कंप
Sanjay Raut: मुंबई में सांसद संजय राउत के घर के बाहर धमकी भरा स्टिकर मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में सुरक्षा जांच जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sanjay Rau: मुंबई में सांसद संजय राउत (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Bomb Squad: राज्य में नगर निगम चुनावों का माहौल गर्म है और सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत के घर से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बुधवार को संजय राउत के भांडुप स्थित आवास पर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड तथा मुंबई पुलिस की टीम पहुंची, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक कार पर “बम से उड़ा दूंगा” लिखा हुआ स्टिकर लगा हुआ पाया गया। यह देख घर के कर्मचारियों और परिवारजनों ने तुरंत संजय राउत के भाई सुनील राउत को इसकी सूचना दी। इसके बाद मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया।
पूरे इलाके की गहन जांच शुरू
पुलिस ने एहतियात के तौर पर संजय राउत के घर और आसपास के पूरे इलाके की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त स्टिकर किसने और किस मकसद से लगाया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
ये भी पढ़े: मतदान से पहले ही ठाणे में भाजपा की दो महिला उम्मीदवार निर्विरोध , जानें कौन है जीत के दावेदार…
नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मिली धमकी
गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र संजय राउत लगातार सक्रिय हैं और हाल ही में ठाकरे गुट व मनसे के बीच गठबंधन की घोषणा के दौरान वे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ मंच पर नजर आए थे। ऐसे समय में उनके घर के बाहर इस तरह की धमकी सामने आने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।
