तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Sanjay Raut Slams BJP Amit Shah Defection: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा हमला। तमिलनाडु में टीवीके विधायक तोड़ने और राम मंदिर विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया।
- Written By: अनिल सिंह
तमिलनाडु में TVK विधायकों को तोड़ने की कोशिश पर भड़के संजय राउत
Sanjay Raut On TVK MLAs Controversy: महाराष्ट्र में जारी भीषण राजनीतिक उठापटक और शिवसेना (यूबीटी) में लगातार हो रही टूट के बीच, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर अब तक का सबसे तीखा और जुबानी हमला बोला है। संजय राउत ने विपक्षी दलों को तोड़े जाने की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारियों को पार्टियां विभाजित करने का ऐसा नशा चढ़ चुका है कि आने वाले समय में वे खुद को ही तोड़ना शुरू कर देंगे।
संजय राउत ने इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला दावा भी किया है। उन्होंने कहा,टीवीके (TVK) के विधायकों को तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ रुपये का बड़ा खेल शुरू हो चुका है।
देश का लोकतंत्र खत्म हो गया है
संजय राउत ने देश और राज्य में चल रही दल-बदल की राजनीति पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “मुझे तो ऐसा लगता है कि एक दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक साथ बैठेंगे और बोलेंगे कि मैं तुझे फोड़ता हूं और तू मुझे फोड़, क्योंकि देश में अब पार्टी तोड़ने के लिए कोई दूसरा दल बचेगा ही नहीं। इन लोगों को विपक्ष को तोड़े बिना चैन नहीं पड़ता और रात में नींद नहीं आती है। देश का लोकतंत्र इतने निचले स्तर पर गिर चुका है कि हमें आने वाली पीढ़ियों को यह बताना पड़ेगा कि कभी इस देश में लोकतंत्र हुआ करता था।”
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
ये भी पढ़ें- केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
TVK सरकार गिराने के लिए 35-35 करोड़ के खेल का आरोप
महाराष्ट्र से बाहर की राजनीति का जिक्र करते हुए संजय राउत ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भी विपक्षी दलों को अस्थिर करने की बड़ी साजिश रची जा रही है। राउत ने कहा, “तमिलनाडु में टीवीके के विधायकों को तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ रुपये का बड़ा खेल शुरू हो चुका है। वहां करीब 15 विधायकों को लालच देकर तोड़ने और टीवीके सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों और अथाह पैसे के बल पर पूरे देश में विपक्ष की चुनी हुई सरकारों और पार्टियों को नष्ट किया जा रहा है।”
10 मिनट में हो जाएंगे बीजेपी के 10 टुकड़े’
संजय राउत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए महायुति और बीजेपी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “आज यह लोग सत्ता की हनक में विपक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं। लेकिन जिस दिन ये लोग सत्ता से बाहर होंगे और सुरक्षा एजेंसियां हमारे नियंत्रण में आएंगी, तो बीजेपी के 10 मिनट के भीतर 10 टुकड़े हो जाएंगे। न एकनाथ शिंदे का गुट बचेगा, न अजित पवार का खेमा और न ही खुद बीजेपी टिक पाएगी। सिर्फ एक घंटे के लिए ईडी और सीबीआई हमारे हवाले कर दीजिए, फिर देखिए क्या होता है।”
इसके साथ ही, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे ताजा विवाद पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। राउत ने मांग की कि इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने जांच एजेंसियों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है, तो इस घोटाले में शामिल गंभीर आरोपियों जैसे चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
