- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Praises Modi Naxal Fight Slams Rjd Shahabuddin Son
‘बिहार में आतंक की वापसी’, गैंगस्टर शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने पर भड़के शिवेसना नेता निरुपम
Sanjay Nirupam ने पीएम मोदी के नक्सलवाद खत्म करने के प्रयासों की सराहना की। आरजेडी पर शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने को लेकर हमला बोला और निजामुद्दीन दरगाह विवाद पर कट्टरपंथ की निंदा की।
- Written By: आकाश मसने

शिवसेना नेता संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Nirupam On Bihar Politics: शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने राष्ट्रीय सुरक्षा, बिहार की राजनीति और धार्मिक सद्भाव से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों की सराहना की। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए तीखा हमला बोला। साथ ही, उन्होंने निजामुद्दीन दरगाह में सद्भाव के कार्यक्रमों पर आपत्ति जताने वाले तत्वों को समाज तोड़ने वाला करार दिया।
नक्सलवाद पर सरकार को बधाई
निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने नक्सलवाद को समाप्त करने पर बात की थी। शिवसेना प्रवक्ता ने इस बात के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी कि देश नक्सलवादी आतंकवाद को अंतिम पड़ाव पर पहुंचाने के करीब है।
संजय निरुपम ने बताया कि जब 2014 में सरकार बनी थी, तब देश के लगभग 125 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। निरुपम के अनुसार, लगातार 11 वर्षों के प्रयासों के कारण अब नक्सलवाद में भारी कमी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में शराब तस्करी का ‘अल्ट्रा प्रो’ जुगाड़, कुर्सियों के बीच छिपाई 27 लीटर शराब; पुलिस भी दंग, देखें Video
राहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत
उद्धव-पवार में फंसा पेंच…लालू यादव की ओवैसी ने बढ़ाई टेंशन, राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज!
आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच जुबानी जंग तेज, मुंबई का ‘महालक्ष्मी रेसकोर्स’ बना सियासी अखाड़ा
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक पूरे भारत को नक्सलवाद से मुक्त करना है, और इस दिशा में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण ने सफलता की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए विकास और शांति स्थापित करने की दिशा में अंतिम चरण में है।
लालू प्रसाद पर साधा निशाना
शिवसेना नेता निरुपम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए बिहार की राजनीति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव के करीबी और सिवान-छपरा क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात गैंगस्टर शहाबुद्दीन ने पूर्व में भय और हिंसा का माहौल बनाया था।
शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने पर भड़के निरुपम
निरुपम ने आलोचना की कि अब आरजेडी ने उसी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है, जो अपने पिता के समान ही भाषा और रवैया अपनाता है। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसे लोगों को मौका दिया गया तो बिहार में एक बार फिर आतंक और गुंडागर्दी लौट आएगी।
यह भी पढ़ें:- Nashik Train Accident: दिवाली-छठ की भीड़ में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस पकड़ने की कोशिश, 2 लोगों की मौत
उन्होंने छपरा और सिवान के मतदाताओं से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधी मानसिकता वाले उम्मीदवारों को पूरी तरह अस्वीकार कर दें।
निजामुद्दीन दरगाह और सद्भाव की परंपरा
निजामुद्दीन दरगाह में हुए ‘जश्न-ए-चरागा’ विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने कहा कि यह दरगाह वह स्थान है जहां सदियों से हिंदू और मुसलमान एक साथ आते रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि लगभग हजार साल पुरानी इस दरगाह का इतिहास आपसी सद्भाव और सूफी परंपराओं से मजबूती से जुड़ा हुआ है।
निरुपम ने याद दिलाया कि सूफी संतों ने हमेशा हिंदू परंपराओं का सम्मान किया, और कई मुस्लिम शासकों ने हिंदू ग्रंथों का अनुवाद करवाकर उनके विचारों का प्रचार किया था। इसलिए, यदि कोई संगठन दरगाह में दीपावली या परस्पर सद्भाव का कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताता है, तो यह केवल कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और समाज को बांटने की एक सोची-समझी साजिश है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay nirupam praises modi naxal fight slams rjd shahabuddin son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 05:00 AMWorld Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














