- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Passport Seva Kendra Record Applications Revenue Sujitkumar Lande
अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व
अमरावती जिले में पिछले एक वर्ष में 16,033 पासपोर्ट जारी किए गए, जिससे 64.88 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। युवाओं और हज यात्रियों में पासपोर्ट बनवाने को लेकर भारी उत्साह है।

Amravati Passport Statistics 2026 News: अमरावती वैश्वीकरण के दौर में विदेश जाने की बढ़ती संभावनाओं के चलते जिले में पासपोर्ट बनवाने को लेकर नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पिछले एक वर्ष में जिले में 16,033 पासपोर्ट जारी किए गए हैं, जिससे सरकार को 64।88 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां प्रतिदिन औसतन 70 से 80 आवेदनों पर प्रक्रिया की जाती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर लगभग 30 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है। वहीं, आवेदन के 7 दिनों के भीतर पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
पासपोर्ट के लिए विद्यार्थियों और युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है। उच्च शिक्षा, नौकरी और विदेश यात्रा के उद्देश्य से बड़ी संख्या में युवा पहले से पासपोर्ट बनवा रहे हैं। इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा के लिए भी सक्रिय रूप से पासपोर्ट बनवा रहे हैं, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया
वाशिम में ‘अमृत परिवार सर्वेक्षण अभियान’ का आगाज, 25 लक्षित जातियों के आर्थिक विकास के लिए 25 अप्रैल तक सर्वे
अमरावती: रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, बिजली की DP जलकर खाक, बाल-बाल बचीं दर्जनों कारें
सिलेंडर गड़बड़ी के दबाव में गैस वितरक का आत्महत्या प्रयास, किल्लत से बीड-धाराशिव में हड़कंप
बढ़ती मांग के चलते पासपोर्ट सेवा अब जिले में अधिक सुलभ और तेज हो गई है, जिससे नागरिकों के विदेश जाने के सपनों को नई उड़ान मिल रही है।
क्या है आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट के लिए 10वीं प्रमाणपत्र, पहचान व पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। बच्चों के लिए शुल्क 1000 रुपये और वयस्कों के लिए 1500 रुपये निर्धारित है।
वार्षिक आंकड़े
कुल पासपोर्ट 16,033 कुल राजस्व 64,88,563 रुपये रोजाना 7080 आवेदन मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए अलग काउंटर बनाया गया है। रोजाना 7080 आवेदन प्राप्त होते हैं और सभी प्रक्रिया पूरी होने पर 30 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी किया जाता है।
सुजीतकुमार लांडे, मुख्य डाक अधिकारी, अमरावती
Amravati passport seva kendra record applications revenue sujitkumar lande
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMनेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 07:44 PMक्या बल्लेबाजों में कम हो गया जसप्रीत बुमराह का खौफ? 2016 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
Apr 08, 2026 | 07:42 PMअमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व
Apr 08, 2026 | 07:36 PMबडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया
Apr 08, 2026 | 07:33 PMनीचे ट्रेन, ऊपर बुलेट ! रेलवे ट्रैक पर लॉन्च हुआ सबसे भारी पोर्टल बीम
Apr 08, 2026 | 07:31 PMईरान-अमेरिका सीजफायर पर मंडराया खतरा! ट्रंप प्रशासन की दोटूक चेतावनी- ‘नाजुक’ है समझौता, तेहरान न समझे कमजोरी
Apr 08, 2026 | 07:29 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













