- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Shinde Dissolves Pune Pcmc Shiv Sena Executive Revamp
Pune Shiv Sena Revamp: चुनावी हार के बाद एक्शन मोड में शिंदे, पुणे-पिंपरी संगठन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक
Shiv Sena Internal Conflict Pune: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में खराब चुनावी प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। असंतोष के चलते ये बड़ा फैसला लिया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक

Eknath Shinde statement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune PCMC Shiv Sena Executive Revamp: महाराष्ट्र की राजनीति में सांगठनिक मजबूती को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनावों में शिवसेना (शिंदे गुट) के निराशाजनक प्रदर्शन और पार्टी के भीतर गहराते आंतरिक कलह को देखते हुए दोनों शहरों की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
पार्टी नेतृत्व के इस अचानक लिए गए फैसले को एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। उद्योग मंत्री और पुणे जिले के संपर्क नेता उदय सामंत ने आधिकारिक तौर पर इस निर्णय की पुष्टि की है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया ईस्टर संडे, चर्चों में उमड़े हजारों श्रद्धालु
आईटीबीपी जवान विकास वानखड़े को अंतिम विदाई, बोरगांव मंजू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ऑपरेशन प्रहार: मुर्तिजापुर पुलिस की कार्रवाई, 2.45 लाख कीमत के 5 बैल बरामद
नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार, अकोला पुलिस की कारवाई
Pune मनपा में नहीं खुला खाता
इस कार्रवाई के तहत वर्तमान के सभी पदाधिकारियों को फिलहाल ‘प्रभारी’ घोषित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पुणे मनपा में खाता न खुल पाना और पिंपरी-चिंचवड़ में महज छह सीटों पर सिमट जाना मुख्यमंत्री की नाराजगी का मुख्य कारण बना।
ये भी पढ़ें :- जैन धर्म पर मंत्री Mangal Prabhat Lodha का बड़ा बयान, अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार की सलाह
पार्टी में नेताओं के बीच लंबे समय से शीतयुद्ध
- पार्टी के भीतर पुराने शिवसैनिकों और अन्य दलों से आए नए नेताओं के बीच लंबे समय से शीतयुद्ध चल रहा था, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा। पुणे में रवींद्र धंगेकर और नाना भानगिरे जैसे प्रमुख चेहरों के बीच सांगठनिक संतुलन बिठाना नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
- पिपरी-चिंचवड़ में सांसद श्रीरंग बारणे के नेतृत्व में भी चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
- अब एक महीने के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान निष्क्रय और गुटबाजी में लिप्त पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय माना जा रहा है, जबकि जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
- हालांकि, इस पुनर्गठन के बीच पार्टी में गुटबाजी और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हर धड़ा नई कार्यकारिणी में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नई नियुक्तियों में संतुलन नहीं बनाया गया, तो विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को बड़ी बगावत का सामना करना पड़ सकता है।
Shinde dissolves pune pcmc shiv sena executive revamp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
Apr 05, 2026 | 07:33 PMIPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
Apr 05, 2026 | 07:28 PMSachin Tendulkar ने फोन पर राकेश बेदी की जमकर तारीफ, ‘धुरंधर 2’ पर बोले- क्या छक्का मारा है…
Apr 05, 2026 | 07:26 PMBullet Train: पाताल से आसमान तक दौड़ेगी देश की पहली हाई-स्पीड रेल; ठाणे की खाड़ी के नीचे सुरंग का काम शुरू
Apr 05, 2026 | 07:23 PMSRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
Apr 05, 2026 | 07:17 PMअकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया ईस्टर संडे, चर्चों में उमड़े हजारों श्रद्धालु
Apr 05, 2026 | 07:11 PMअंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे के सवालों का दिया जवाब, बताया कहां से मिला अशोक खरात का CDR
Apr 05, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













