Nashik Train Accident: दिवाली-छठ की भीड़ में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस पकड़ने की कोशिश, 2 लोगों की मौत

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से कटकर दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। ये सभी त्योहारों पर बिहार जा रहे थे।
nasik-train-accident-karmabhoomi-express-bihar-passengers-diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Train Accident: महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर दिवाली और छठ के पर्व के ठीक पहले एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंबई से बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन यात्री घायल हुए, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल यात्री को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा त्योहारों के मौसम में हुई जल्दबाजी का नतीजा माना जा रहा है। त्योहारों के कारण मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौट रहे हैं। मृतकों और घायल यात्री समेत ये तीनों लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो दिवाली और छठ मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जिस ट्रेन से यह हादसा हुआ वह कर्मभूमि एक्सप्रेस नासिक स्टेशन पर नहीं रुकती है। हालांकि, स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी थी। इसी धीमी रफ्तार का लाभ उठाते हुए तीन यात्रियों ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। चढ़ने के प्रयास के दौरान ही वे ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने के कारण दो यात्रियों की तत्काल मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत नासिक स्टेशन पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे प्रशासन की अपील

त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और स्टॉपेज की कमी के कारण इस तरह के हादसे लगातार होते रहे हैं। इस घटना के बाद, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से गंभीर अपील की है। रेलवे ने लोगों को हिदायत दी है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com