Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही…! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी

Pappu Yadav Attack Shaina NC Statement: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने की घटना पर शाइना एनसी ने कहा- सनातन धर्म पर हमले पर प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 11:55 AM

सांसद पप्पू यादव और शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Shaina NC React On Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास (पंडारा रोड) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक युवक द्वारा चप्पल फेंके जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ लिया है।

इस हाई-प्रोफाइल सुरक्षा चूक पर विपक्षी नेताओं द्वारा दिल्ली पुलिस और बीजेपी पर निशाना साधे जाने के बीच, महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की वरिष्ठ नेता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। शाइना एनसी ने घटना की निंदा करते हुए सांसद पप्पू यादव को भड़काऊ बयानों और धार्मिक मान्यताओं पर अनर्गल टिप्पणियों से बचने की सलाह दी है।

सनातन धर्म पर हमला होगा तो प्रतिक्रिया स्वाभाविक

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आक्रामक राजनीति या हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा, “यदि आप सनातन धर्म पर हमला करेंगे और लोगों की धार्मिक मान्यताओं की निंदा करेंगे, तो समाज में उसकी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है। कोई भी हिंसा का समर्थन नहीं कर रहा है और जनप्रतिनिधि पर हमला निंदनीय है, लेकिन पप्पू यादव को भी आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे ऐसे भड़काऊ बयान क्यों देते हैं जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके

पप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था

महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO

ये भी पढ़ें- बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत

राम मंदिर विवाद पर स्किट के बाद बिगड़ा माहौल

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम संसद परिसर में राम मंदिर चंदे को लेकर किए गए एक विवादित नाटक (स्किट) के विरोध में पप्पू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के ठीक एक दिन बाद हुआ। शाम को जब पूर्णिया सांसद अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी दो लोग वहां घुस आए और उनमें से एक ने उन पर चप्पल फेंक दी। सांसद समर्थकों का आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू भी था।

बुलंदशहर के आरोपी सुमित की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चप्पल फेंकने वाले आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सांसद के समर्थकों ने सुमित की जमकर धुनाई कर दी, जिसे बाद में मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित ने दावा किया कि वह संतों और सनातन परंपराओं के खिलाफ सांसद पप्पू यादव की कथित अपमानजनक टिप्पणियों से बेहद नाराज था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की सुरक्षा चूक और साजिश के कोण से जांच कर रही है।

Pappu yadav slipper attack shaina nc statement sanatan dharma controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 11:55 AM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Pappu Yadav
  • Shaina NC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.