-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dipika Kakar Emotional Video Cancer Health Update Shoaib Ibrahim
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
- Written By: सोनाली झा
Dipika Kakar Cancer: लीवर कैंसर का इलाज करा रहीं दीपिका कक्कड़ तीसरे इन्फ्यूजन के दौरान भावुक हो गईं। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि यह बेहद कठिन समय है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dipika Kakar Emotional Video: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम इन दिनों लीवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। दो बड़ी सर्जरी के बाद उनका इलाज जारी है और फिलहाल वह इन्फ्यूजन थेरेपी से गुजर रही हैं। हाल ही में तीसरे इन्फ्यूजन के दौरान दीपिका भावुक हो गईं और उन्होंने अपने संघर्ष, मानसिक स्थिति और इस मुश्किल दौर में हिम्मत बनाए रखने को लेकर दिल छू लेने वाली बातें शेयर कीं।
दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि दीपिका के तीसरे इन्फ्यूजन के लिए वे अस्पताल पहुंचे हैं। जरूरी मेडिकल टेस्ट के बाद उनका इन्फ्यूजन शुरू हुआ। इलाज पूरा होने के बाद शोएब ने जब दीपिका से उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो वह खुद को रोक नहीं सकीं और भावुक हो गईं।
हर दिन नई चुनौती लेकर आता है
दीपिका कक्कड़ ने कहा कि आज बहुत दिनों बाद मैं इमोशनली बहुत हैवी महसूस कर रही हूं। हमें पता है कि हम पब्लिक फिगर हैं, इसलिए हमारी हर बात लोगों तक पहुंच जाती है। लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मुझसे कहीं ज्यादा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हर दिन नई चुनौती लेकर आता है। शरीर लड़ रहा है, दिमाग लड़ रहा है, लेकिन हमें लड़ते रहना है।
दूसरे मरीजों से मिलती है हिम्मत
दीपिका ने यह भी बताया कि अस्पताल में इलाज करा रहे दूसरे कैंसर मरीजों को देखकर उन्हें भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जब वह ऐसे लोगों को देखती हैं, जो लंबे समय से कीमोथेरेपी या इलाज से गुजर रहे हैं, तो उनके लिए दुआ करती हैं और उनसे हिम्मत भी लेती हैं। उनके मुताबिक, मुश्किल समय में एक-दूसरे का हौसला बनना सबसे जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
परिवार बना सबसे बड़ी ताकत
इन्फ्यूजन के बाद दीपिका, शोएब, उनकी मां और बेटे रुहान के साथ डिनर पर गए। शोएब इब्राहिम ने बताया कि इस पूरे दौर में उनका बेटा भी काफी समझदारी दिखा रहा है, हालांकि वह अपनी मां को बहुत मिस करता है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उनके पिता ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं और अभी पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं। वहीं दीपिका की मां भी कुछ समय पहले संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रही थीं।
Dipika kakar emotional video cancer health update shoaib ibrahim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMमुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PMसावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
Aug 03, 2026 | 09:28 PMमौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
Aug 03, 2026 | 09:24 PMकभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
Aug 03, 2026 | 09:23 PMPoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
Aug 03, 2026 | 09:21 PMदतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 03, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














