- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Salian Lawyer Attack On Aditya Thackeray Filed Complaint To Joint Police Commissioner
Disha Salian Case: ड्रग्स में शामिल आदित्य ठाकरे! सालियान के वकील ने लगाया आरोप, सीधे जॉइंट पुलिस कमिश्नर को लिख दिया लेटर
Disha Salian Death Case: दिशा सालियान मामले में सालियान के वकील ने अब आदित्य ठाकरे पर एक और शिंकजा कस दिया है। उन्होंने आदित्य पर आरोप लगाते हुए सीधे जॉइंट पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा है।
- Written By: प्रिया जैस

आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)
मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान मामले का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। हालांकि सीबीआई ने सुशांत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर हमेशा के लिए अपनी फाइल बंद कर दी है। लेकिन सालियान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे यूबीटी के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे के साथ साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
दिशा के पिता सतीश सालियान और उनके वकील नीलेश ओझा ने मुंबई क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लखमी गौतम से मुलाकात की और अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। इस बीच, सालियान के वकील नीलेश ओझा ने संयुक्त पुलिस आयुक्त के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई, और मीडिया से बात कर आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए, आदित्य पर नया हमला किया और उसे ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने की बात कही है।
वकील नीलेश ओझा ने लगाया आरोप
ओझा ने यह भी दावा किया है कि, डिनो मोरिया और आदित्य ठाकरे के बीच बातचीत हुई थी। ओझा ने आगे कहा कि, हमने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, हमने जो शिकायत दर्ज की है, वह एफआईआर है। अब अगली जिम्मेदारी पुलिस की है, अब देखना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कब कार्रवाई करती है। जबकि यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों के जवाब अदालत में देने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
Maharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
वकील नीलेश ओझा ने आरोप लगाया है कि, हमने जो एफआईआर दर्ज की है, वह वही है। इसमें आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, साथ ही उनके सुरक्षा गार्ड, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, सचिन वझे, रिया चक्रवर्ती, सभी हमारी शिकायत के अनुसार आरोपी हैं। जब आदित्य ठाकरे का नाम इस मामले में आया, तो परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक कहानी सुनाई कि हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोई भी राजनीतिक नेता उस जगह नहीं आया था। जिसका मतलब है कि परमबीर सिंह ने आदित्य ठाकरे को बचाने की कोशिश की थी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
बता दें कि, दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को कथित तौर पर मलाड में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। छह दिन बाद, राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए। अभिनेता की अचानक मौत ने हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों और चौंकाने वाले सिद्धांतों को जन्म दिया था।
Salian lawyer attack on aditya thackeray filed complaint to joint police commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
May 23, 2026 | 06:14 PMएआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
May 23, 2026 | 06:12 PMरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
May 23, 2026 | 06:11 PMWeekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
May 23, 2026 | 06:05 PMTomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
May 23, 2026 | 06:00 PMVivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
May 23, 2026 | 05:59 PMRSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू
May 23, 2026 | 05:48 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














