- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Saamana Uddhav Will Join Raj Thackeray If Stays Away From Bjp Eknath Shinde Shiv Sena
भाजपा के हिंदुत्व जाल में फंसे राज ठाकरे! सामना में बड़ा दावा, गठबंधन पर बोले- कोई सवाल ही नहीं उठता
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज है। अगर दोनों पार्टियों में गठबंधन होता है तो महाराष्ट्र की राजनीति में समीकरण बदलने की पूरी संभावना है।
- Written By: प्रिया जैस

संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है। इस बीच शिवसेना यूबीटी के सामना मुखपत्र में दोनों के गठबंधन की बात कही है। शिवसेना यूबीटी ने सोमवार को कहा कि अगर राज ठाकरे भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना से दूर रहते हैं, तो पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच “किसी मुद्दे” का कोई सवाल ही नहीं उठता।
शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में यह भी दावा किया गया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की संभावना ने ‘महाराष्ट्र विरोधियों’ को परेशान कर दिया है। चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संभावित सुलह की अटकलों को हवा दे दी है, क्योंकि उनके बयानों से संकेत मिलता है कि वे “मामूली मुद्दों” को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के कटु मतभेद के बाद हाथ मिला सकते हैं।
मराठी हित के लिए हुआ शिवसेना का जन्म
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख ने कहा है कि ‘मराठी मानुष’ के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां दरकिनार करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को महत्व नहीं दिया जाए। ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि राज ठाकरे द्वारा संदर्भित मुद्दे सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आए।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
Maharashtra politics: ठाकरे बंधुओं में बढ़ी खटास! संजय राउत का ‘नो कमेंट’
6 दशक, 16 शपथ, शरद पवार की ऐतिहासिक पारी पर सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले ने दी खास बधाई
संपादकीय में कहा गया कि राज मराठी लोगों की बात करते रहे हैं और शिवसेना का जन्म मराठी हित के लिए हुआ और उद्धव ठाकरे ने वह हित नहीं छोड़ा, तो कोई विवाद है कहां? मराठी दैनिक ने कहा, “भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए इस पर बात करने का कोई कारण नहीं था। इन लोगों ने ही तथाकथित मुद्दों को शुरू किया। इसलिए भाजपा और शिंदे सेना को अगर दूर रखा जाए, तो कोई मुद्दा नहीं रहेगा।”
पीएम मोदी को राज्य में आने से रोकना चाहते थे राज
सामना में कहा गया है कि भाजपा और शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने राज के कंधों पर बंदूक रखकर शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधा। इससे मनसे को कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि मराठी एकता को नुकसान पहुंचा। संपादकीय में आरोप लगाया गया कि भाजपा की साजिश मराठी एकता को कमजोर करना है। मराठी दैनिक ने दावा किया कि राज का रुख यह था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महाराष्ट्र में कदम रखने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, लेकिन वह इस पर कायम नहीं रहे।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि मनसे ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए बिना शर्त समर्थन की घोषणा की थी। संपादकीय में आरोप लगाया गया कि भाजपा का हिंदुत्व “नकली और खोखला” है और राज इसके जाल में फंस गए और इसमें डूबने लगे। उन्होंने कहा कि अगर पूरा जीवन झगड़ों और समस्याओं से निपटने में बीत गया, तो महाराष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Saamana uddhav will join raj thackeray if stays away from bjp eknath shinde shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई चार्टर्ड प्लेन, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMहेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
Feb 23, 2026 | 10:52 PMमऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
Feb 23, 2026 | 10:51 PMनेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
Feb 23, 2026 | 10:37 PMरोजे में गलती से पी लिया पानी? तो क्या अब रोजा जारी रख सकते हैं? यहां जानिए सटीक जवाब।
Feb 23, 2026 | 10:26 PMएनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Feb 23, 2026 | 10:15 PMT20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Feb 23, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














