RVG एजुकेशनल फाउंडेशन का Annual Day बना खास, CA टॉपर का गोल्ड मेडल से हुआ सम्मान

RVG Annual Day: RVG एजुकेशनल फाउंडेशन का वार्षिक दिवस समारोह 5 अक्टूबर 2025 को मुंबई में संपन्न हुआ, जिसमें CA टॉपर्स को सम्मानित किया गया और नए छात्रावास की घोषणा की गई।
RVG Anual Day
आरवीजी एजुकेशनल फाउंडेशन का वार्षिक दिवस समारोह
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: आरवीजी एजुकेशनल फाउंडेशन का वार्षिक दिवस समारोह 5 अक्टूबर 2025 को मुकेश पटेल ऑडिटोरियम, एनएमआईएमएस परिसर, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ICAI के अध्यक्ष श्री चरणजोत सिंह नंदा और विशिष्ट अतिथि के रूप में टेक्नोक्राफ्ट ग्रुप के अध्यक्ष श्री शरद सराफ उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसके बाद सम्मान समारोह हुआ। सीए IPCC और फाइनल परीक्षाओं में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त करने वाले सीए राजन काबरा सहित अन्य मेरिट होल्डर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दो परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों और सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल दिए गए।

आरवीजी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील गोयल ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई और घोषणा की कि 1800 छात्रों की क्षमता वाला नया छात्रावास 2028 तक बनकर तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए आरवीजी एलुमनी और समाज के दानदाताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।'

वरिष्ठ ट्रस्टी श्री सुशील गाडिया ने संस्था से जुड़ने पर गर्व व्यक्त किया और विद्यार्थियों की सेवा को सम्मान की बात बताया। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक भाषणों ने छात्रों को उत्साहित किया और उनके भविष्य के लिए प्रेरणा दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com