अजित पवार हादसा: राज ठाकरे ने पूछा- FIR दर्ज करने से क्यों डर रही है सरकार, क्या इसमें कोई काला सच छिपा है?
Rohit Pawar Raj Thackeray Meeting Mumbai: रोहित पवार ने राज ठाकरे से मुलाकात कर अजित पवार विमान हादसे की जांच पर चर्चा की। राज ठाकरे ने एफआईआर दर्ज न होने पर सरकार को घेरा है।
- Written By: अनिल सिंह
Rohit Pawar Raj Thackeray Meeting Mumbai (फोटो क्रेडिट-X)
Ajit Pawar Plane Crash FIR Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार विमान हादसे को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुँच गया है। शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास ‘शिवतीर्थ’ पर सवा घंटे तक लंबी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर अजित पवार जैसे कद्दावर नेता की मौत के मामले में अब तक FIR दर्ज क्यों नहीं की गई?
राज ठाकरे ने संदेह जताया कि एफआईआर दर्ज न होने के पीछे कोई ‘काला सच’ छिपा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की है।
एफआईआर पर सरकार की बाधा और ‘ब्लैक बॉक्स’ का सस्पेंस
रोहित पवार से मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन अलग-अलग जगहों पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं ली। उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जब एक अधिकारी एफआईआर लिख रहे थे, तभी डीसीपी ने आकर उन्हें रोक दिया। ठाकरे ने सवाल पूछा, “सरकार एफआईआर दर्ज होने से क्यों डर रही है? विमान कितना भी क्षतिग्रस्त हो जाए, उसका ब्लैक बॉक्स सुरक्षित रहता है। फिर ब्लैक बॉक्स को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं हुई?”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से मदद मंगना पड़ा महंगा, PSI ने महिला के साथ की दरिंदगी, ट्रांसफर के बाद भी किया परेशान
‘अजित पर्व कभी खत्म नहीं होगा’ – रोहित पवार
मुलाकात के बाद रोहित पवार ने मीडिया को बताया कि दादा (अजित पवार) और राज ठाकरे के बीच अच्छे संबंध थे, इसलिए वे उन्हें तकनीकी तथ्यों से अवगत कराने आए थे। रोहित ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हादसे में पांचों लोग मारे गए, और जो लोग पायलट के जिंदा होने की बात कर रहे हैं, वे गलत हैं।” उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अजित पर्व’ कभी खत्म नहीं होगा। रोहित ने चेतावनी दी कि यदि नागरिक उड्डयन मंत्री मुरली मोहोळ द्वारा घोषित रिपोर्ट आधी-अधूरी हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सोमवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सुनेत्रा पवार की सुरक्षा और नियंत्रण पर चिंता
रोहित पवार ने अपनी काकी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा काकी एक सक्षम महिला हैं और उन्हें किसी के ‘कंट्रोल’ में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, “काकी के कंधे पर हाथ रखना और उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करना महाराष्ट्र देख रहा है। एक भतीजे के तौर पर मेरी विनती है कि वे उन लोगों से सावधान रहें जो सोचते हैं कि दादा के बाद उन्हें दबाया जा सकता है।”
