अंजलि दमानिया का बड़ा दावा, Ajit Pawar की मौत में जादू-टोना कनेक्शन?
Ajit Pawar Death Tantrik Connection: अंजलि दमानिया ने पूर्व डीसीएम अजित पवार की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तांत्रिक गतिविधियों और करोड़ों के लेन-देन की जांच की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंजलि दमानिया का अजित पवार की मौत पर बड़ा खुलासा (सौ. सोशल मीडिया )
Anjali Damania Claims On Ajit Pawar Death Tantrik Connection: सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने दावा किया है कि पूर्व डीसीएम अजितपवार को जादू-टोना कर मारा गया और इसमें ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि खरात ने उसी दिन एक होटल में बैठकर पैसों का बड़ा लेन-देन किया था, जिस दिन पुणे में अजित पवार के घर के बाहर संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियां हुई थीं। सिर्फ 34 सेकेंड में बड़े लेन-देन किए गए थे। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या खरात का अजितपवार के विमान हादसे से कोई कनेक्शन था। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अंजलि ने नाशिक सेक्स स्कैंडल को लेकर फिर से कई बड़े खुलासे किए।
Ajit Pawar Death Tantrik Connection की कही बात
उनके मुताबिक 27 से 31 जनवरी के बीच समता प्रतिष्ठान में बहुत ज्यादा लेन-देन हुआ, जब 17 जनवरी को अजित के घर के बाहर जादू-टोने की घटना हुई, तो खरात पुलिस स्टेशन आए थे। फिर एक होटल में सिर्फ 34 सेकंड में बड़ा आर्थिक ट्रांजेक्शन हुआ। फिर 27, 28 और 29 जनवरी को 5.33 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन हुए। पुलिस की ईओडब्ल्यू को पता लगाना चाहिए कि यह पैसा कहां से आया, कौन लाया और किस मकसद से लाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील
मुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
एमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
मुंबई में पत्नी को बंधक बनाकर 4 घंटे तक दी यातनाएं, 19 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार
खरात की पत्नी को बचाने की कोशिश
दमानिया ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक खरात के कांड का खुलासा होने के बाद उसकी पत्नी कल्पना पर नजर रखना पुलिस का काम था। इतनी बड़ी पुलिस फोर्स होने के बावजूद अभी तक वह फरार है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस ने यह जान-बूझकर किया।
ये भी पढ़ें :- मीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
हाई प्रोफाइल नेताओं से संपर्क
दमानिया ने खरात के भक्तों की लम्बी लिस्ट का भी खुलासा किया। इसमें कई हाई प्रोफाइल नेताओं और उनके पीए सहित अधिकारियों के नाम शामिल हैं।। अंजलि ने जिन नेताओं के नाम लिए हैं, उनमें कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल व उनके पीए मंगेश देशपांडे, राकां (एसपी) गुट के जयंत पाटिल, नाशिक के विधायक नितिन पवार, एमएलसी शिवाजी शहाणे, पद्मश्री पोपटराव पवार, मंत्री दादाजी भुसे के पीए रामदास खेडकर, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के ओएसडी राहुल कोटडे, उदय सांगले और प्रभाकर काले का नाम है। उन्होंने डीसीएम एकनाथ शिंदे, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, राकां सुनेत्रा पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और रूपाली चाकणकर के खरात से करीबी संबंध होने का दावा किया है।
