Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान

Central Railway Safety Award: मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सीएसएमटी मुंबई में आयोजित समारोह में 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 15, 2026 | 08:37 PM

Central Railway (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railways Staff Award News: मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सीएसएमटी मुंबई में आयोजित एक समारोह में 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड प्रदान किया। ये पुरस्कार कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रदर्शित सतर्कता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिए गए। जिन्होंने संभावित दुर्घटनाओं को टालकर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया। प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति पत्र, सुरक्षा कार्य के लिए प्रशंसा पत्र और 3,500 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

इन्हें मिले अवार्ड

मुंबई मंडल के प्रभात कुमार लाल, स्टेशन मैनेजर, कर्जत, नितेश कानखेड़िया , जूनियर इंजीनियर (पी.वे.), लोनावला और गोपाल बटाटे, पॉइंट्समैन, कसारा को उनकी ड्यूटी के दौरान सतर्कता के लिए सम्मानित किया गया। पुणे मंडल के प्रबीर कुमार दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त, मनोज कुमार मीणा, फिटर (सीएंडडब्ल्यू), दौंड और रमेश भालेराव पॉइंट्समैन, खड़की को सेफ्टी अवार्ड दिया गया। भुसावल मंडल के राजेश कांबले, मास्टर क्राफ्ट्समैन (सीएंडडब्ल्यू), बड़नेरा, उदित प्रताप सिंह, जूनियर इंजीनियर (पी.वे.), देवलाली, सोलापुर मंडल के रमेश तनमोर, तकनीशियन (TRD), धराशिव, योगेंद्र कुमार, तकनीशियन (TRD), दुधनी को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े: पुणे-बेंगलुरु का सफर होगा 5 घंटे कम! जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

सम्बंधित ख़बरें

भाप के इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक, कैसा रहा भारतीय रेलवे का 173 साल का लंबा सफर

पोरेड्डीवार बनी जिला बैंक की अध्यक्ष-नाकाडे बने उपाध्यक्ष, मानद सचिव पद पर निंबेकर का चयन

बाघिन के बाद तेंदुए का आतंक साकोली तहसील में बढ़ी दहशत, वन्यप्राणियों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं 

प्रशासन अगले छह माह का रोडमैप तैयार, वर्धा नगर परिषद का 100 दिनों का कार्यकाल

नागपुर मंडल देवेंद्र, सहायक पॉइंट्समैन, चिकनी रोड को पुरस्कृत किया गया। जीएम ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन रेल कर्मियों की सतर्कता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेगी। समारोह में चंद्र किशोर प्रसाद, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Central railway 11 employees honoured gm safety award csmt mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 08:37 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.