- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ro Ro Will Once Again In Konkan New Stations Will Be Built In Sawantwadi And Ratnagiri Sangameshwar
कोंकण में फिर गूंजेगा ‘रो-रो’ का पहिया, सावंतवाड़ी और रत्नागिरी संगमेश्वर में बनेंगे नए स्टेशन
Mumbai News: कोंकण रेलवे ने रो-रो सेवा को फिर लोकप्रिय बनाने के लिए सावंतवाड़ी, रत्नागिरी और संगमेश्वर में नए स्टेशन बनाने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 7,700 करोड़ की मांग की है।
- Written By: सोनाली चावरे

रत्नागिरी और संगमेश्वर में नए स्टेशन बनाने की घोषणा (pic credit; social media)
New stations built at Sawantwadi and Ratnagiri Sangameshwar: कोंकण रेलवे एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी रोल-ऑन/रोल-ऑफ (रो-रो) सेवा को पटरी पर लाने की पूरी तैयारी में है। अगस्त में शुरू हुई यह सेवा यात्रियों के बीच उम्मीद के मुताबिक लोकप्रिय नहीं हो सकी थी, लेकिन अब रेलवे ने रणनीति बदल दी है। इस बार योजना और भी बड़ी है। कोंकण रेलवे ने सावंतवाड़ी, रत्नागिरी और संगमेश्वर में तीन नए रो-रो स्टेशन बनाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को ज्यादा सुविधा मिल सके।
कोंकण रेलवे के सीएमडी संतोष कुमार झा ने बताया कि “तीनों स्टेशनों पर वाहनों के चढ़ने-उतरने के लिए विशेष रैंप और बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। यह योजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन काम तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।”
15 अक्टूबर को कोंकण रेलवे के 35वें स्थापना दिवस पर यह ऐलान किया गया। रेलवे ने बताया कि यात्रियों को आकर्षित करने के लिए नई योजनाएं और ऑफर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि घाटियों में बसे इलाकों तक भी यह सेवा लोकप्रिय हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
इसे भी पढ़ें- कोंकण रेलवे ने लॉन्च किया KR MIRROR ऐप, यात्रियों को मिलेगा स्मार्ट डिजिटल अनुभव
गौरतलब है कि 23 अगस्त को कोलाड-नांदगांव रोड और वेरना से पहली रो-रो ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन उस समय केवल सात वाहनों की बुकिंग हुई थी। गणपति पर्व के पहले बुकिंग बढ़ाने की कोशिश हुई, मगर यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। अब रेलवे को उम्मीद है कि नए स्टेशनों के जुड़ने से मांग बढ़ेगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों की सबसे बड़ी मांग रत्नागिरी और सावंतवाड़ी में ठहराव की थी, इसी वजह से इन दो स्टेशनों को नेटवर्क में जोड़ा जा रहा है। यह ट्रेन 10 कार वैगन और दो पैसेंजर कोच से बनी है, एक एसी और एक सेकेंड सीटिंग कोच सहित।
वर्तमान में कोलाड-वेरना मार्ग की प्रति कार किराया ₹7,875 और कोलाड-नांदगांव मार्ग का किराया ₹5,460 तय किया गया है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों और तीव्र मोड़ों की वजह से ट्रैक डबलिंग की कोई योजना फिलहाल नहीं है।
रेलवे मंत्रालय से 7,700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि मांगी गई है, जिससे मौजूदा स्टेशनों का आधुनिकीकरण, मेंगलुरु-मदुरै रूट विस्तार और सुरंगों में बुनियादी सुधार किए जा सकेंगे। मोबाइल नेटवर्क की समस्या अभी बरकरार रहेगी, क्योंकि कुल 91 सुरंगों में टावर लगाने का खर्च 5 से 7 करोड़ रुपये प्रति टावर आता है। कोंकण रेलवे का कहना है कि इस बार “रो-रो सेवा” को यात्रियों के लिए न सिर्फ सुविधाजनक बल्कि लाभदायक बनाने की पूरी कोशिश होगी।
Ro ro will once again in konkan new stations will be built in sawantwadi and ratnagiri sangameshwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














