BMC चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी, ठाकरे भाइयों ने मुंबईकरों से किए 'ये' वादे

Thackeray Brothers: राज ठाकरे 20 साल बाद सेना भवन पहुंचे, उद्धव और राज ठाकरे ने BMC चुनाव के लिए जॉइंट मैनिफेस्टो जारी कर मुंबईकरों से घर, बिजली, शिक्षा और परिवहन से जुड़े बड़े वादे किए।
Thackeray Brothers
Thackeray Brothers: उद्धव और राज ठाकरे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BMC Election Manifesto: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) का चुनाव गठबंधन में लड़ रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपना जॉइंट मैनिफेस्टो जारी किया है। इस मौके पर राज ठाकरे, शिवसेना छोड़ने के 20 साल बाद सेना भवन पहुंचे। ठाकरे भाइयों ने एक बार फिर दोहराया कि मुंबई का मेयर केवल मराठी ही होगा।

मुंबईकरों के लिए ‘शिव शक्ति मैनिफेस्टो’ जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है और भीड़तंत्र शुरू हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें वोट चोरी करते हुए पकड़ा गया, तब उन्होंने नए उम्मीदवार खड़े करने शुरू कर दिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र ने इससे पहले इतना बेरहम और भ्रष्ट शासक कभी नहीं देखा।

राज ठाकरे 20 साल बाद सेना भवन पहुंचे

उन्होंने आगे कहा कि निर्विरोध के चुनाव कराने के लिए जो प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं, वह लोकतंत्र और जनता दोनों का अपमान हैं। उद्धव ठाकरे ने यह भी साफ किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। जॉइंट मैनिफेस्टो जारी करने के बाद राज ठाकरे ने कहा कि मैनिफेस्टो में किए गए वादे मराठी लोगों के लिए हैं। उन्होंने इशारा किया कि आने वाली बैठकों में कई अहम मुद्दों पर और भी खुलासे होंगे। राज ठाकरे ने कहा कि मैनिफेस्टो आज घोषित किया गया है, बाकी विषयों पर आगे विस्तार से बात की जाएगी। इस बीच, ठाकरे बंधुओं ने मुंबईकरों के लिए आवास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, रोज़गार, शिक्षा और परिवहन जैसे अहम मुद्दों पर कई बड़े वादे किए हैं।

इस प्रकार है वादे:

  • अगले 5 वर्षों में मुंबईकरों के लिए 1 लाख सस्ते घरों का निर्माण
  • 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
  • घरेलू काम करने वाली रजिस्टर्ड महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता
  • 1 लाख युवाओं को स्वरोज़गार के लिए ₹25,000 से ₹1 लाख तक की मदद
  • सभी माध्यम के स्कूलों में ‘बोलतो मराठी’ अभियान लागू करना
  • प्रदूषण-मुक्त मुंबई के लिए विशेष योजना
  • 700 वर्ग फीट तक के घरों पर टैक्स में छूट
  • 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली
  • म्युनिसिपल पार्किंग लॉट में मुफ्त पार्किंग
  • BEST बस किराए में बढ़ोतरी रद्द कर यात्रा को और सस्ता बनाना
  • ठाकरे बंधुओं ने दावा किया कि उनका मैनिफेस्टो मुंबईकरों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com