-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ambedkar Brothers Unity After Thackeray Pawar Maharashtra Politics
Mumbai News: ठाकरे बंधु, पवार चाचा-भतीजा के बाद आंबेडकर बंधु भी होंगे एकजुट!
- Written By: आंचल लोखंडे
Ambedkar Brothers: महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे बंधु और पवार परिवार के बाद अब आंबेडकर बंधुओं के एकजुट होने के संकेत मिले हैं, जिससे सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ambedkar brothers:महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे बंधु (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पारिवारिक मनोमिलन का दौर तेज़ होता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ आने तथा शरद पवार और अजीत पवार (चाचा-भतीजा) के पुनर्मिलन के बाद अब आंबेडकर बंधुओं के बीच भी मतभेद कम होने के संकेत मिले हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर आनंदराज आंबेडकर के बयान के बाद दोनों भाइयों के नए साल में साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव की गहमागहमी के बीच आनंदराज आंबेडकर ने कहा कि आंबेडकरी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में दोनों भाई एकजुट हो सकते हैं। उन्होंने ठाकरे बंधुओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हर चीज़ का एक समय होता है। जैसे ठाकरे बंधु एकजुट हुए हैं, वैसे ही भविष्य में हम भी साथ आ सकते हैं। आनंदराज ने आगे कहा, “यदि प्रयास हुआ तो मेरी ओर से सकारात्मक प्रतिसाद जरूर दिया जाएगा।”
बेअसर रहेगा उद्धव-राज का गठबंधन
ठाकरे बंधुओं के एकजुट होने पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंदराज आंबेडकर ने कहा कि इससे मुंबई में कोई बड़ा चमत्कार नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में पिछले 25 वर्षों के शासनकाल के दौरान मराठी लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके मुताबिक, इस गठबंधन से केवल अंधभक्त प्रभावित होंगे, सभी मराठी नहीं। उन्होंने कहा कि धर्म या जाति के नाम पर लोगों को बांटने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा और कोई भी योग्य व्यक्ति को महापौर बनाने की बात नहीं कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
अस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
विरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
ये भी पढ़े:नासिक मनपा चुनाव: राकांपा–शिवसेना की युति, ‘इलेक्टिव मेरिट’ पर फैसला; महायुति क्यों टूटी?
शिंदे से गठबंधन पर असंतोष
आनंदराज आंबेडकर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मौजूदा गठबंधन को लेकर भी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत मांगी गई महत्वपूर्ण सीटें नहीं दी गईं, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। साथ ही उन्होंने रामदास आठवले को नसीहत देते हुए कहा कि केवल सत्ता में बने रहना ही पर्याप्त नहीं है, ज़मीनी स्तर पर काम भी जरूरी है।
Ambedkar brothers unity after thackeray pawar maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














