यश की 'Toxic' रिलीज से पहले ही हुई ट्रोल! 'Dhurandhar 2' से तुलना पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Yash Film Toxic: यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने केजीए जैसा बताया तो कुछ ने ब्लॉकबस्टर कहा। लेकिन धुरंधर 2 के साथ क्लैश पर भी चर्चा हो रही है।
Toxic Movie Teaser Audience Reaction
टॉक्सिक और धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Movie Teaser Audience Reaction: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा। इस बड़े क्लैश ने अभी से इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है।

टीजर में यश का इंटेंस लुक, रॉ एक्शन और डार्क टोन ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। रेट्रो गोवा की झलक, स्टाइलिश सिनेमैटोग्राफी और खून-खराबे से भरपूर सीक्वेंस फिल्म को बड़े कैनवास का अहसास कराते हैं। कई प्रशंसकों ने इसे “नेक्स्ट लेवल” बताया और कहा कि यश पहले से ज्यादा खतरनाक और दमदार अंदाज में लौटे हैं। उनका स्क्रीन प्रेजेंस हर फ्रेम में छाया हुआ नजर आता है।

टीजर आते ही सोशल मीडिया पर यूजर ने दिया रिएक्शन

हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहीं। कुछ दर्शकों का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ का टीजर यश की पिछली ब्लॉकबस्टर के.जी.एफ: अध्याय 1 और के.जी.एफ: अध्याय 2 की याद दिलाता है। उनका कहना है कि विजुअल स्टाइल और प्रस्तुति में काफी समानता दिखती है, बस इस बार हिंसा का स्तर और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। आलोचकों का तर्क है कि टीजर में कहानी या प्लॉट की स्पष्ट झलक कम नजर आती है, जिससे फिल्म की नवीनता पर सवाल उठ रहे हैं।

दूसरी ओर, यश के फैंस का मानना है कि यह फिल्म उनकी स्टार पावर को एक नए आयाम पर ले जाएगी। उनका कहना है कि टीजर सिर्फ माहौल बनाने के लिए है और असली सरप्राइज फिल्म की कहानी में छिपा है। कई लोगों ने इसे मास ऑडियंस के लिए परफेक्ट एंटरटेनर बताया, जबकि कुछ का मानना है कि यह खास तौर पर यश के फैन बेस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

‘धुरंधर 2’ के साथ होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

बॉक्स ऑफिस क्लैश भी चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है। ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के आमने-सामने आने से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह टकराव दोनों फिल्मों के लिए फायदे का सौदा भी साबित हो सकता है, क्योंकि प्रतिस्पर्धा अक्सर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा देती है।

अब निगाहें 19 मार्च 2026 पर टिकी हैं। क्या ‘टॉक्सिक’ सिर्फ स्टाइल और एक्शन तक सीमित रहेगी या कहानी के स्तर पर भी नया मानक स्थापित करेगी? इसका असली जवाब रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com