- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Railway Is Charging Full Fare Without Facilities Still Blanket Sheets Are Not Available
बिना सुविधा रेलवे वसूल रही पूरा किराया, अभी भी नहीं मिल रहे कंबल-चादर
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

file
मुंबई: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते रेलवे (Railway) ने मार्च-2020 से एसी कोच (AC Coach) में यात्रियों को यात्रा के दौरान चादर (Bed Sheet), तकिया ( Pillow), कंबल (Blanket) देना बंद कर दिया था, लेकिन दो सप्ताह पहले तत्काल प्रभाव से इस सुविधा को शुरू किए जाने की घोषणा के बावजूद यात्रियों को कंबल-चादर नहीं मिल रहे हैं।
दरअसल रेल मंत्रालय पिछली 10 मार्च को ही ने लंबी दूरी की ट्रेनों में फिर से यात्रियों को कंबल और बेडिंग देने का ऐलान किया था। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के जीएम को जारी एक आदेश में कहा था कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए।
यात्री बेडरोल की कर रहे थे डिमांड
यात्रियों का कहना है कि पिछले दो साल में कोरोना के नाम रेलवे ने ट्रेनों में सारी सुविधाएं बंद कर दी, लेकिन किराया कम करने की बजाय स्पेशल ट्रेन के नाम पर चार्ज बढ़ा दिया गया। यहां तक कोरोना के मामले घटते ही लगातार यात्रियों द्वारा इसकी डिमांड की जा रही थी। अभी भी यात्रियों को अपने साथ घर से कंबल-चादर लेकर चलना पड़ता है, जिससे एक अतिरिक्त लगेज साथ में हो जाता है। रेलवे की ओर से सभी ट्रेनों के एसी कोचों में कंबल, तकिया और चादर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस सुविधा के लिए रेलवे ज्यादा किराया भी वसूलता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या इमरान हाशमी बनेंगे अशोक खरात? नासिक ढोंगी बाबा पर बन रही फिल्म में निभाएंगे लीड रोल!
सेना करेगी NEET पेपर की रखवाली तो फडणवीस क्या करेंगे? केंद्र सरकार के फैसले पर संजय राउत ने ली चुटकी
Mumbai News: राजावाड़ी अस्पताल के वार्ड 40 के बाथरूम में नवजात को छोड़ भागी कलयुगी मां; तलाश में जुटी पुलिस
रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
यात्रियों में भारी नाराजगी: पारसनाथ तिवारी
यात्री सेवा सुविधा संगठन के अध्यक्ष पारसनाथ तिवारी ने कहा कि रेल मंत्रालय यात्रियों के साथ अन्याय कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट रद्द कर दी गई है। इससे भी यात्रियों में भारी नाराजगी है।
रेलवे का ये है कहना
ट्रेन में कंबल और लिनन की आपूर्ति के बारे में रेलवे का कहना है कि पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण बहुत सारा पुराना स्टॉक अनुपयोगी हो गया है। नए चादर और कंबल चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बीच डिस्पोजल कंबल चादर की मांग भी यात्री कर रहे हैं।
मैसेज बंद भी हुआ बंद
जब रेलवे यात्रियों से पूरा किराया वसूल रहा है तो तत्काल प्रभाव से सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल में आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों को कंबल चद्दर लेकर यात्रा करने का मैसेज आता था, वह मैसेज भी बंद कर दिया गया जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को गफलत हो रही है।\
Railway is charging full fare without facilities still blanket sheets are not available
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
May 31, 2026 | 08:51 AMअनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














