-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Prabhadevi Parels Elphinstone Bridge Closed
Mumbai में बड़ा बदलाव! प्रभादेवी-परेल का एलफिन्स्टन पुल बंद, अब 3 साल तक झेलनी होगी परेशानी
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र रेल इन्फ्रा डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी महारेल के अधिकारियों द्वारा एलफिन्स्टन पुल को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है।बताया जा रहा है कि इस ब्रिज को तोड़ने के लिए 82 रेलवे ब्लॉक की डिमांड की गई है।

एल्फिंस्टन पुल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: प्रभादेवी और परेल को जोड़ने वाले एलफिन्स्टन पुल के पाडकाम (तोड़फोड़) के लिए कुल 82 रेलवे ब्लॉक की मांग की गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र रेल इन्फ्रा डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (महारेल) के अधिकारियों ने दी। इन ब्लॉकों को किस प्रकार दिया जाएगा, इसका फैसला रेलवे करेगी और इस विषय पर चर्चा जारी है, ऐसा अधिकारियों का कहना है।
शिवड़ी-वरली परियोजना के लिए पुल को तोड़कर नया निर्माण करने की योजना है। प्रभादेवी स्थित यह रेलवे पुल पिछले शुक्रवार मध्यरात्रि से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ब्रिज तोड़ने के लिए मध्य रेलवे की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन पश्चिम रेलवे से अभी मंजूरी नहीं मिली है। चूंकि इस पुल के नीचे से मध्य और पश्चिम रेलवे की मिलाकर कुल 8 ट्रैक गुजरते हैं, इसलिए बेहद सावधानी से तोड़फोड़ की तैयारी की जा रही है
पैदल यात्रियों को परेशानी प्रभादेवी से परेल और केईएम अस्पताल की ओर जाने वाले नागरिकों के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। चर्चगेट दिशा की ओर बना एकमात्र पुल उपयोग में लिया जा सकता है, लेकिन वह रेलवे प्लेटफॉर्म तक ही जाता है और केवल यात्रियों के लिए है। अधिकारियों के अनुसार, प्रभादेवी का नया पुल बनने में कम से कम तीन साल का समय लगेगा। इस दौरान पैदल यात्रियों को बड़ी असुविधा झेलनी पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
हंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
टिकट खिड़की शिफ्टिंग की दिक्कत
प्रभादेवी स्टेशन की ओर जाने वाले पुल के मध्य में स्थित टिकट काउंटर यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हो रहे थे। लेकिन पुल टूटने के बाद ये काउंटर बंद हो जाएंगे, जिससे प्रतिदिन लगभग 5 हजार यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी होगी। इसके लिए नई जगह तलाशने की प्रक्रिया शुरू है, ऐसा अधिकारियों ने कहा।
ये भी पढ़ें :-मराठवाड़ा को मिली पहली रेलगाड़ी, बीड से अहिल्यानगर तक ट्रेन सेवा को CM Fadnavis ने दिखायी हरी झंडी
फिलहाल बंद की गई है पूर्व-पश्चिम दिशा की सड़क यातायात
फिलहाल पूर्व-पश्चिम दिशा की सड़क यातायात बंद की गई है, लेकिन पैदल यातायात के लिए पुल खुला है। पुल बंद होने के बाद रेलवे यात्रियों के साथ अन्य नागरिकों को पूर्व से पश्चिम दिशा में पैदल जाने के लिए चर्चगेट दिशा का एकमात्र रेलवे पैदल पुल ही उपलब्ध रहेगा, लेकिन वह प्लेटफॉर्म से जुड़ा होने के कारण केवल यात्रियों को ही अनुमति है। अन्य लोग इसका उपयोग करते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है, इसलिए इस पुल को आम नागरिकों के लिए भी खोलने की सिफारिश महारेल की ओर से रेलवे को की गई है, ऐसा अधिकारियों ने बताया।
Prabhadevi parels elphinstone bridge closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में बौद्ध गुफाओं और हनुमान टेकड़ी पर पुलिस का पहरा, शाम 6 बजे के बाद रुकने, रील बनाने पर बैन
Jul 29, 2026 | 11:10 AMCWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
Jul 29, 2026 | 11:06 AMमुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
Jul 29, 2026 | 11:01 AMडेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
Jul 29, 2026 | 10:56 AMराजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
Jul 29, 2026 | 10:56 AMमकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
Jul 29, 2026 | 10:55 AMक्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
Jul 29, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












