8 अक्टूबर को मुंबई आएंगे पीएम मोदी, मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

PM Modi Mumbai visit: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को मुंबई आएंगे और एलफिंस्टन टेक्निकल स्कूल में कौशल, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
pm modi arunachal and tripura visit
पीएम नरेन्द्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को मुंबई आएंगे। इस दौरान वह विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर साझा पोस्ट के जरिए बताया है कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर मुंबई स्थित एलफिंस्टन टेक्निकल स्कूल में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसी संदर्भ में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा वर्मा, आयुक्त लहुराज माली, माधवी सरदेशमुख एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्रजी मोदी का 8 अक्टूबर को मुंबई आगमन है और इस संदर्भ में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा वर्मा, आयुक्त श्री लहुराज माली, श्रीमती माधवी सरदेशमुख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com