-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Door To Door Cylinder Service Robs Customers Demands Extra Money
घर-घर सिलेंडर सेवा में ग्राहकों से लूट,अतिरिक्त पैसों की मांग, शिकायतों के अभाव में कार्रवाई ठप
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara News: भंडारा जिले में घर-घर गैस सिलेंडर वितरण सेवा को लेकर ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

घर-घर सिलेंडर सेवा में ग्राहकों से लूट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara District: भंडारा जिले में घर-घर गैस सिलेंडर वितरण सेवा को लेकर ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय ग्राहकों से 10 से 20 रुपये अतिरिक्त मांगते हैं, जबकि यह पूरी तरह अवैध है। दरअसल, घर-घर सेवा का शुल्क सिलेंडर की कीमत में ही शामिल होता है। हालांकि यह प्रथा व्यापक रूप से चल रही है, लेकिन ग्राहक शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं। जबकि उन्हें संबंधित गैस एजेंसी या ग्राहक सेवा केंद्र में इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। गैस एजेंसियों को भी डिलीवरी बॉय पर नियंत्रण रखते हुए ग्राहकों की परेशानी दूर करने के उपाय करने चाहिए।
ग्राहकों से मिली जानकारी के अनुसार, डिलीवरी बॉय सिलेंडर पहुंचाने के बाद अतिरिक्त पैसे मांगते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। निर्धारित कीमत में घर तक सिलेंडर देना अनिवार्य होने के बावजूद ग्राहक अक्सर झगड़े और तकरार से बचने के लिए मजबूरीवश अतिरिक्त पैसे दे देते हैं। पहले से ही सिलेंडर महंगा हो चुका है, उस पर यह अतिरिक्त बोझ ग्राहकों को खल रहा है।
आधिकारिक शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि डिलीवरी बॉय को किसी से भी अतिरिक्त पैसे न लेने की हिदायत दी गई है। लेकिन कुछ ग्राहक सिलेंडर को ऊपर मंज़िल तक पहुंचवाने पर स्वेच्छा से पांच-दस रुपये इनाम के तौर पर दे देते हैं। उनका कहना है कि उनके पास अब तक आधिकारिक शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं। भंडारा जिले में कुल 24 गैस एजेंसियाँ कार्यरत हैं। ग्राहक संख्या 4,13,758 है। उज्ज्वला योजना कनेक्शनधारक 94,898 है। अन्य ग्राहक 3,18,860 है।
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी के केसलवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य आयुक्त, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
साकोली में अघोषित बिजली कटौती से किसानों का आक्रोश, महावितरण कार्यालय का किया घेराव
महाराष्ट्र के ग्रामीण उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू
घरकुल फंड भुगतान में देरी पर भड़के सांसद, 7 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
सेवा का शुल्क बिल में शामिल
जिला आपूर्ति अधिकारी नरेश वंजारी ने कहा कि घर-घर वितरण शुल्क सिलेंडर की कीमत में पहले से शामिल है। ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे नहीं देने चाहिए और ऐसी शिकायतें गैस एजेंसी या ग्राहक सेवा केंद्र तक पहुंचानी चाहिए। वहीं गृहिणी सुनंदा झाडे ने बताया कि मैं हर महीने घरपहुंच सिलेंडर लेती हूं। डिलीवरी बॉय हर बार 10–15 रुपये ज़्यादा माँगता है। पैसे न देने पर उसका बर्ताव चिड़चिड़ा हो जाता है और सिलेंडर रखते समय लापरवाही करता है। पता होते हुए भी कि सेवा का शुल्क बिल में शामिल है, मजबूरी में पैसे देने पड़ते हैं। यह अन्याय है।
ये भी पढ़े: Jharkhand: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
ओटीपी की झंझट
घर-घर सिलेंडर वितरण को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियों ने ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्रणाली अनिवार्य की है। सिलेंडर डिलीवरी के समय ग्राहक को मोबाइल पर आया ओटीपी डिलीवरी बॉय को बताना पड़ता है। लेकिन इस प्रक्रिया में कई तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं। कई ग्राहकों का मोबाइल नंबर कंपनी के पास पुराना दर्ज रहता है, जिससे ओटीपी किसी और नंबर पर चला जाता है। नेटवर्क समस्या या एसएमएस न आने पर डिलीवरी बॉय सिलेंडर वापस ले जाता है।
Door to door cylinder service robs customers demands extra money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल
Jul 17, 2026 | 07:29 PMछुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
Jul 17, 2026 | 07:27 PMमहादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने कारोबारी विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Jul 17, 2026 | 07:25 PMनोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Jul 17, 2026 | 07:21 PMपश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
Jul 17, 2026 | 07:16 PMसोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
Jul 17, 2026 | 07:06 PMमराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
Jul 17, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














