मुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
Mumbai Infrastructure: मुंबई के परेल में 10 साल से अटकी डॉ. शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास परियोजना के लिए BMC ने ₹298 करोड़ का नया ठेकेदार नियुक्त किया है। यहाँ 48 मंजिला टावर और मार्केट बनेगा।
- Written By: रूपम सिंह
करोड़ के प्रोजेक्ट प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Mumbai Infrastructure Dr Shirodkar Market Parel: करीब एक दशक से अधर में लटकी परेल स्थित डॉ. शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास परियोजना को आखिरकार नई रफ्तार मिल गई है। बीएमसी ने 298 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए नए ठेकेदार की नियुक्ति कर दी है। परियोजना के तहत हाईराइज टावर, मल्टीलेवल पार्किंग और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक बाजार का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि डॉ. शिरोडकर मार्केट का पुनर्विकास कार्य लगभग 10 वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन महामारी के दौरान परियोजना
ठप पड़ गई। मूल ठेकेदार ने ठेका मूल्य में 30 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी, जबकि बीएमसी ने केवल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी। सहमति नहीं बनने -पर ठेका समाप्त कर दिया गया और शेष कार्य के लिए नई निविदा जारी की गई। निविदा प्रक्रिया में तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इनमें कुणाल-हिरानी संयुक्त उद्यम सबसे कम बोलीदाता रहा, जिसे परियोजना का ठेका दिया गया। इस प्रस्ताव को बीएमसी की स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। मनपा के एक अधिकारी के अनुसार पिछले ठेकेदार ने केवल छह मंजिला इमारत का निर्माण पूरा किया था। संशोधित योजना के तहत अब मौजूदा इमारत का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 21 मंजिला और 48 मंजिला दो नए टावर भी बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुहर्रम के जुलूस में 15,000 लोगों के कत्लेआम की खौफनाक साजिश, कौन है मौत की कैप्सूल बांटने वाला फैयाज प्रेमजी?
नासिक मनपा का ऐक्शन; स्वच्छता और मरम्मत अभियान उल्लंघनकर्ताओं से Monsoon Task Force ने वसूला ₹49,180 जुर्माना
संभाजीनगर बनेगा EV हब! स्टार्टअप्स और MSME के लिए शुरू हुई अत्याधुनिक टेस्टिंग व होमोलोगेशन की मेगा पहल
कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त
यह भी पढ़ें:- कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त
बिजली बैकअप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी शामिल
मुंबई शहर के परेल परियोजना में आधुनिक बाजार, बहुस्तरीय पार्किंग, कर्मचारियों के आवास, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वर्षा जल संचयन प्रणाली, भूमिगत जल टैंक, सीसीटीवी निगरानी, एकीकृत इमारत प्रबंधन प्रणाली, अग्निशमन व्यवस्था, लिफ्ट और बिजली बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
