भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त

Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करडी, तुमसर, सिहोरा, पवनी और लाखांदुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।
bhandara illegal sand mining police action 45 lakh seized
Sand Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Wainganga River Sand Smuggling: नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन जारी है। पुलिस ने अलगअलग कार्रवाइयों में अवैध रेत से लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया और 45 लाख 36 हजार रुपये का माल बरामद किया। करडी पुलिस सिपाही समीर मेश्राम अपने स्टाफ के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें वैनगंगा नदी से अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली। दबिश देने एक ट्रैक्टर मिला। पुलिस को आते देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने 1 ब्रास रेत, ट्रैक्टर और ट्रॉली सहित कुल 8,06,000 रुपये का माल जब्त किया।

तुमसर पुलिस ने डोंगरला से खैरलांजी रोड पर जाल बिछाकर नरेंद्र भीमराव उईके पिपरा और रवींद्र घनश्याम पटले डोंगरला को बिना रॉयल्टी के 1 ब्रास रेत का अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से ट्रैक्टर, ट्रॉली, फावड़ा और घमेले सहित कुल 8,06,700 रुपये का माल बरामद किया।

वैनगंगा और चुलबंद नदी घाटों पर कार्रवाई

सिहोरा पुलिस ने रेंगेपार से परसवाड़ा रोड पर ट्रैक्टर चालक व मालिक साहिल जयप्रकाश बंसोड 25 को बिना किसी पास या रॉयल्टी के रेत ले जाते हुए पकड़ा और 1 ब्रास रेत और ट्रैक्टरट्रॉली समेत 7,06,000 रुपये का माल जब्त कर लिया। पवनी पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई येनोला परिसर में वैनगंगा नदी में की।

अवैध रेत उत्खनन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

हवलदार गजानन चव्हान और उनकी टीम ने घेराबंदी कर रुयाल निवासी टेकचंद डहारे 25 और जुनोना निवासी राहुल मेंढवाड़े 38 को रेत की चोरी करते हुए दबोचा। इस कार्रवाई में दो बिना नंबर के ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और 2 ब्रास रेत सहित सबसे ज्यादा 16,12,000 रुपये का माल जब्त किया।

रेत माफियाओं पर शिकंजा

लाखांदुर पुलिस ने तड़के के समय किन्हाला चुलबंद नदी घाट के पास की। नाईट गश्त और गुड मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस हवलदार प्रमोद टेकाम को मुखबिर से नदी घाट से रेत चोरी की पक्की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी लाखादुर निवासी राजन जयेंद्र सुखदेवे 25 को ट्रैक्टर और बिना नंबर की ट्रॉली में 1 ब्रास अवैध रेत ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने 6,06,000 रुपये का माल जब्त किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com