मुंबई से उत्तरपूर्व की यात्रा होगी आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन, जानें कब और कहां से चलेगी

Amrit Bharat Express: मध्य रेलवे की पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी से शुरू हो रही है। जानें ट्रेन संख्या 11031 और 11032 का समय, स्टॉपेज, आरक्षण तिथि और IRCTC बुकिंग की पूरी जानकारी।
Panvel Alipurduar train
Train 11032 timing (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Panvel Alipurdwar Train: मुंबई से उत्तरपूर्व और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मध्य रेलवे के अंतर्गत पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी पूरी हो गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन 23 फरवरी से नियमित रूप से चलेगी।

हाल ही में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 23 फरवरी से शुरू किया जा रहा है।

पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

मध्य रेलवे के अनुसार, साप्ताहिक ट्रेन संख्या 11031 प्रत्येक सोमवार को दोपहर 11:50 बजे पनवेल से प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11032 प्रत्येक गुरुवार को सुबह 4:45 बजे अलीपुरद्वार से प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिर्ज़ापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी और हासीमारा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 8 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पेंट्री कार और 2 लगेज सह गार्ड्स ब्रेक वैन होंगी।

19 फरवरी से शुरू होगा आरक्षण

ट्रेन संख्या 11031 के लिए आरक्षण 19 फरवरी से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट यूटीएस सिस्टम के माध्यम से भी बुक किए जा सकेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com