- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Over 60 Birds Injured By Kite Strings Rescued In Mumbai
मांझे से घायल 60 से अधिक पक्षियों को दिलाया जीवनदान, वन्यजीव कल्याण समूह ने चलाया 3 दिवसीय रेस्क्यू अभियान
मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय अभियान के तहत पशु कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पतंग के मांझे से घायल हुए 60 से अधिक पक्षियों को बचाया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नायलॉन मांजे से बचाने की कोशिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मकर संक्रांति का पर्व एक नई आशा, उम्मीद और उमंग लेकर आता है। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व विभिन्न अलग-अलग नामों से जाना जाता है और इसे विभिन्न तरीकों से मनाया भी जाता है। ‘पतंगबाजी’ इस पर्व का खास आकर्षण होता है। लेकिन पतंगबाजी पर कुछ सालों से नायलॉन मांझा का जाल छा गया है, जिससे सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पंछी भी आहत होते हैं।
नायलॉन मांझे के इस तेज कतार से बचाने की कोशिश ‘वन्यजीव कल्याण समूह’ काफी सालों से कर रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय अभियान के तहत पशु कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पतंग के मांझे से घायल हुए 60 से अधिक पक्षियों को बचाया है। वन्यजीव कल्याण समूह के एक प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
‘रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’
प्रतिनिधि ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों में चीनी मांझे की बिक्री और निर्माण पर प्रतिबंध के बावजूद नायलॉन और कांच से बने मांझे का इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। इतनाही नही तो लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से फेंक देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Elite Guard Commandos: मुंबई मंत्रालय अब अभेद्य किला, सुरक्षा में तैनात हुए एके-47 धारी ‘एलीट गार्ड’ कमांडो
मुंबई BEST बस हादसा: 10 साल बाद ड्राइवर को मिली राहत, कोर्ट ने कहा- सिर्फ अनुमान के आधार पर दोषी नहीं मान सकते
BKC मेट्रो लाइन में कैसे पलटी 400 टन की क्रेन? सामने आई बड़ी वजह, MMRDA ने तुरंत लिया एक्शन
राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि
‘रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ यानी आरएडब्ल्यूडब्ल्यू के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि 13 से 15 जनवरी तक आयोजित 3 दिवसीय शिविर के दौरान शहर भर में 60 से अधिक घायल पक्षियों को बचाया गया।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पक्षियों की सर्जरी और पुनर्वास की योजना
उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश कुछ पक्षी बचाए जाने से पहले ही मर गए, जबकि कुछ मांझे से लगी चोटों के कारण उपचार के लिए ले जाए जाने तक जीवित नहीं बच सके। इस अभियान में शामिल रिवाईल्ड नामक संस्था के प्रतिनिधि ने कहा कि बचाए गए पक्षियों की चिकित्सीय जांच की जा रही है और उनमें से कई की सर्जरी और उनके पुनर्वास की योजना बनाई गई है।
शर्मा ने कहा कि हम विभिन्न स्थानों पर पाए गए मांजे को बरामद कर उसका निपटान कर रहे हैं, ताकि यह और अधिक पक्षियों की जान न ले।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Over 60 birds injured by kite strings rescued in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समंदर में टकराएंगी दो महाशक्ति? US ने दी चीन को बड़ी धमकी, कहा- ईरान से एक बूंद तेल भी नहीं जाएगा बीजिंग
Apr 15, 2026 | 12:37 PMElite Guard Commandos: मुंबई मंत्रालय अब अभेद्य किला, सुरक्षा में तैनात हुए एके-47 धारी ‘एलीट गार्ड’ कमांडो
Apr 15, 2026 | 12:33 PMToaster Movie Review: कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर ‘टोस्टर’
Apr 15, 2026 | 12:30 PM9.42 करोड़ का ‘हवा’ हवाई प्रोजेक्ट? पनवेल में एयर प्यूरीफायर ने ढका सिग्नल, हादसे को दावत दे रही मनपा!
Apr 15, 2026 | 12:28 PMपनीर के नाम पर धोखा! नागपुर में ‘चीज एनालॉग’ परोसने वालों पर FDA सख्त, अब बताना होगा सच
Apr 15, 2026 | 12:21 PMTrump का महिला पत्रकार कैटलिन को फोन: इस्लामाबाद में रुकें, 48 घंटे में ईरान के साथ हो सकती है शांति वार्ता
Apr 15, 2026 | 12:19 PMचंद्रपुर: ‘DJ की धुन पर खूनी डांस’, अंबेडकर जयंती समारोह में दहशत, इलाके में पसरा मातम
Apr 15, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













