- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Gardens Security Ex Servicemen Action Drugmen Issue
मुंबई के गार्डन बने नशेड़ियों के अड्डे, विधानसभा में उठा मामला, पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Mumbai Garden Security: मुंबई के उद्यानों में नशेड़ियों की बढ़ती समस्या पर विधानसभा में चर्चा के बाद सरकार ने सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

drug addicts in parks Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Park Safety: मुंबई के उद्यानों में नशेड़ियों की बढ़ती मौजूदगी से पैदा हो रही असुरक्षा और गंदगी का मुद्दा शनिवार को विधानसभा में उठाया गया। इस पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब मुंबई शहर और उपनगरों के उद्यानों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी राज्य के मंत्री शंभूराज देसाई ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी।
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक दिलीप लांडे ने चांदीवली क्षेत्र सहित कई उपनगरीय उद्यानों में रात के समय नशेड़ियों के जमावड़े, गंदगी और टूटे कांच से नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होने का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री देसाई ने कहा कि पूर्व सैनिक अनुशासित, शारीरिक रूप से सक्षम और सुरक्षा प्रबंधन में प्रशिक्षित होते हैं, इसलिए असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
पुलिस एवं बीएमसी की संयुक्त टीम
उद्यानों को सुरक्षित और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए पुलिस और बीएमसी की संयुक्त टीमों द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अधिवेशन के बाद पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मनपा IT कॉन्ट्रैक्ट खत्म, काम जारी रखने के लिए पुराने ठेकेदार को 3 महीने का एक्सटेंशन
छत्रपति संभाजीनगर: कूलर चलाते समय सावधान! महावितरण ने जारी की सुरक्षा सलाह, बिजली हादसों से बचने के टिप्स
कभी हरियाली के लिए मशहूर ठाणे अब प्रदूषण की चपेट में, पेड़ों की कटाई और कंस्ट्रक्शन से बिगड़ी हवा
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर, किचन पर महंगाई की मार, तेल के दामों में तेज उछाल; आम आदमी परेशान
ये भी पढ़े: ठाणे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति की अलख, विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान देने वाले हुए सम्मानित
मंत्री देसाई ने बताया कि फिलहाल उद्यानों की सुरक्षा निजी एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। प्रत्येक उद्यान में 24 घंटे सुरक्षा रक्षक तैनात रहते हैं और तीन शिफ्ट के लिए अलग-अलग कर्मियों की नियुक्ति की जाती है। बड़े उद्यानों में एक शिफ्ट में दो सुरक्षा रक्षक मौजूद रहते हैं, जिन्हें निगरानी के साथ साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उद्यानों में अंधेरे की समस्या
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने गोवंडी के शिवाजी नगर क्षेत्र के उद्यानों पर नशेड़ियों के कब्जे का मुद्दा उठाया, जबकि भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने उद्यानों में अंधेरे की समस्या पर सवाल किया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी उद्यानों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि मुंबई के उद्यान फिर से परिवारों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बन सकेंगे।
Mumbai gardens security ex servicemen action drugmen issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार
Mar 17, 2026 | 12:26 PM‘ईरान में काम अधूरा मत छोड़ना’… 5 खाड़ी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका पर ईरान को लेकर बनाया भारी दबाव
Mar 17, 2026 | 12:25 PMठाणे मनपा IT कॉन्ट्रैक्ट खत्म, काम जारी रखने के लिए पुराने ठेकेदार को 3 महीने का एक्सटेंशन
Mar 17, 2026 | 12:24 PMरोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी; सिर्फ 15 दिन में शरीर होगा डिटॉक्स, दिखेंगे ये 5 बदलाव
Mar 17, 2026 | 12:21 PMबंदूक से लेंगे 400 मौतों का बदला…पाकिस्तान की नापाक हरकत पर भड़के तालिबानी नेता, ‘जंग’ का ऐलान
Mar 17, 2026 | 12:20 PMभीड़भाड़ वाली मेट्रो में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Mar 17, 2026 | 12:19 PMनागपुर साइबर पुलिस की काली करतूत! सोने का अंडा बने फ्रीज अकाउंट, अनफ्रीज करने के नाम पर वसूली का खेल शुरू
Mar 17, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM













