‘सुबह गाली देते हैं, शाम को उनके पैर पड़ते हैं’, ऑपरेशन टाइगर की सफलता पर नरेश म्हस्के का उद्धव गुट पर हमला
Operation Tiger Success Maharashtra: ऑपरेशन टाइगर की सफलता पर शिंदे सेना के सांसद नरेश म्हस्के ने उद्धव गुट को घेरा। कहा- ये लोग सुबह गाली देते हैं और शाम को पैर पड़ते हैं; अब दौरों से कुछ नहीं होगा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांसद नरेश म्हस्के (सोर्स: सोशल मीडिया)
Naresh Mhaske Attacks Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के सफल होने और ठाकरे गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। शिंदे सेना के सांसद नरेश म्हस्के ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विपक्षी दल और विशेष रूप से उद्धव ठाकरे गुट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के व्यवहार और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रेस से बात करते हुए नरेश म्हस्के ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने विरोधियों द्वारा की जा रही आलोचना को नजरअंदाज करते हुए कहा कि आलोचकों का काम केवल आलोचना करना है, लेकिन सक्सेस तो सक्सेस होता है। म्हस्के ने स्पष्ट किया कि 6 सांसदों का एक साथ आना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की बड़ी जीत है।
50 करोड़ के आरोपों पर पलटवार
ठाकरे गुट द्वारा सांसदों की ‘खरीद-फरोख्त’ और 50 करोड़ के आरोपों पर नरेश म्हस्के ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है, इसलिए वे इस तरह की अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि लोगों को खुद उन सांसदों से पूछना चाहिए कि उनके शिंदे सेना में शामिल होने का असली कारण क्या है। म्हस्के के अनुसार, इन आरोपों का कोई आधार नहीं है और यह केवल हताशा में दिया गया बयान है।
सम्बंधित ख़बरें
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
तेंडोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पिकअप वाहन और ट्रांसफार्मर जलकर खाक
रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena MP Naresh Mhaske says, “Operation Tiger is successful. Critics will always criticise. Let people say whatever they want. What else do they have? Ask the MPs themselves—what is the reason? They talk about that Rs 50 crore figure; they hurl… pic.twitter.com/84CM6zIXC0 — ANI (@ANI) June 22, 2026
दोहरे मापदंड पर तंज: सुबह गाली, शाम को पैर
नरेश म्हस्के ने ठाकरे गुट के नेताओं के आचरण पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वे लोग सुबह गाली देते हैं और शाम को उनके पैर पड़ते हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने उद्धव गुट की राजनीति में व्याप्त कथित पाखंड पर निशाना साधा। उनका कहना था कि एक तरफ तो ये नेता सार्वजनिक मंचों से अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ निजी तौर पर वे अलग व्यवहार करते हैं।
यह भी पढ़ें: रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
ठाकरे के दौरों पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे द्वारा राज्य भर में किए जाने वाले दौरों पर प्रतिक्रिया देते हुए म्हस्के ने कहा कि अब इन दौरों से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस समय उद्धव ठाकरे को बाहर निकलकर घूमना चाहिए था और लोगों के बीच होना चाहिए था, उस समय वे घर पर बैठे रहे। अब समय निकल चुका है और अब दौरे करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। म्हस्के का यह बयान सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे की कार्यशैली और उनकी संगठन पर पकड़ कमजोर होने की ओर इशारा करता है।
