तेंडोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पिकअप वाहन और ट्रांसफार्मर जलकर खाक
Short Circuit Fire: आर्णी तहसील के तेंडोली गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें एक पिकअप वाहन, बिजली वितरण का डीपी ट्रांसफार्मर और आंगनवाड़ी परिसर की पानी की टंकी जलकर खाक हो गई।
Short Circuit Fire (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Tendoli Fire Incident: आर्णी तहसील के तेंडोली गांव में सोमवार 22 जून दोपहर करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक पिकअप वाहन, बिजली वितरण का डीपी ट्रांसफार्मर तथा आंगनवाड़ी परिसर की पानी की टंकी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर तुकाराम ठाकरे की पिकअप डीपी के पास खड़ी थी।
इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा वाहन के साथसाथ डीपी को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें पास स्थित आंगनवाड़ी परिसर तक पहुंच गईं, जिससे वहां लगी पानी की टंकी भी जलकर नष्ट हो गई।
आग की चपेट में आया ट्रांसफार्मर
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा अनर्थ टल गया। सूचना मिलते ही आर्णी नगर परिषद का अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सम्बंधित ख़बरें
रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
गांवों में चुनावी माहौल गरमाया, मानोरा की 36 ग्राम पंचायतों का आरक्षण घोषित, चुनावी गतिविधियां हुई तेज
ये भी पढ़े: पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना पर किसानों का सवाल, 75% भूमि अधिग्रहण के दावे पर उठाए गंभीर प्रश्न
आंगनवाड़ी परिसर को भी हुआ नुकसान
इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा गांव के नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अग्निशमन दल समय पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।
