‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार
Naresh Mhaske On Sanjay Raut: ऑपरेशन टाइगर' को लेकर जुबानी जंग तेज। शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने संजय राउत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे उनके लिए ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आए हैं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
नरेश म्हस्के का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Naresh Mhaske Slams Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की गूँज एक बार फिर तेज हो गई है। शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि वे उद्धव गुट के उन 6 सांसदों का स्वागत करने के लिए तैयार खड़े हैं, जो पाला बदलने की तैयारी में हैं। म्हस्के के इस बयान ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे ‘ऑपरेशन टाइगर’ की स्थिति पर जब म्हस्के से सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर संजय राउत पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई यह जानना चाहता है कि ऑपरेशन टाइगर सफल हुआ है या नहीं, तो उसे संजय राउत से पूछना चाहिए, वही इसका सही जवाब देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शिंदे गुट के अन्य नेताओं ने भी इस ऑपरेशन को लेकर बड़े दावे किए थे, जिसे म्हस्के के इस बयान ने और मजबूती दी है।
ठाणे के अस्पताल में बेड बुक कर आया हूँ
संजय राउत की भाषा और उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश म्हस्के ने बेहद निजी और कड़ा हमला किया। म्हस्के ने कहा कि संजय राउत का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वे अभी अपने निर्वाचन क्षेत्र ठाणे से आए हैं और वहां के मेंटल हॉस्पिटल में राउत के लिए एक बेड बुक करके आए हैं। यह बयान दोनों गुटों के बीच बढ़ती कड़वाहट का साफ संकेत दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
लाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें: एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
जल्द मिलेगा आमंत्रण
जब सांसदों के पाला बदलने के समय और स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो म्हस्के ने रहस्य बरकरार रखते हुए कहा कि इसकी जानकारी जल्द ही सबको मिल जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि ये सांसद खुद ही सबको निमंत्रण देंगे कि उन्हें आगे कहां जाना है। उन्होंने दोहराया कि अगर ये सांसद शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होते हैं, तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
सांसद नरेश म्हस्के के इन दावों ने उन अटकलों को और हवा दे दी है कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘टाइगर’ की दहाड़ के साथ बड़ा उलटफेर होने वाला है। अब सबकी नजरें उन 6 सांसदों पर टिकी हैं, जिनका जिक्र म्हस्के बार-बार कर रहे हैं।
