Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी

Strict Action On Fire Safety: छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त ने ई-ऑफिस में फाइलें 3 दिन से अधिक लंबित न रखने के निर्देश दिए। अग्नि सुरक्षा, जर्जर भवन और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 23, 2026 | 09:01 PM

मनपा आयुक्त अमोल येडगे (सेर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Municipal Commissioner Strict Action On Fire Safety: महानगरपालिका प्रशासन ने कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह प्रभावी बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। आयुक्त अमोल येडगे ने सभी विभागाध्यक्षों और क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाली किसी भी फाइल अथवा पत्र को तीन दिन से अधिक लंबित नहीं रखा जाए।

समय सीमा के भीतर आवश्यक टिप्पणी और अनुमोदन के साथ संबंधित प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों के कार्यों में होने वाली देरी को समाप्त करना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक जवाबदेह बनाना है।

कार्यालयों में स्वच्छता और अभिलेखों को व्यवस्थित करने पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने मुख्यालय सहित सभी कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों में रखी अनुपयोगी वस्तुओं को हटाकर व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए। इसके साथ ही सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज महानगरपालिका के नाम पर तैयार करने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी बाधा उत्पन्न न हो।

सम्बंधित ख़बरें

ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग

Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल

बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो

परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर

अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र को लेकर सख्त रुख

आयुक्त अमोल येडगे ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के मॉल, अस्पताल, व्यायामशालाओं, विद्यालयों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। निर्धारित समय के भीतर प्रमाणपत्र नहीं लेने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि की आशंका को कम किया जा सके।

मानसून से पहले जर्जर भवनों की पहचान

बारिश के मौसम को देखते हुए आयुक्त ने शहर के खतरनाक और जर्जर भवनों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन भवनों की स्थिति असुरक्षित पाई जाएगी, उनके मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ेः- अकोला में सोयाबीन के दाम में आई वृधि, 7000 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों की बुआई बढ़ाने की तैयारी

नालों के किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बैठक में जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने नालों के किनारे किए गए अतिक्रमण तत्काल हटाने और नालों में छोड़े जा रहे गंदे पानी को सीवर लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई संपत्ति धारक नियमों का उल्लंघन करता है या प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रशासनिक कार्यों में विलंब समाप्त हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar municipal commissioner strict action on fire safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Collapse of Building
  • Fire Safety
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • new initiative
  • Solid Waste Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.