-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- On Demand To Remove Aurangzeb Tomb Shambhuraj Desai Archaeological Department Protection
Aurangzeb Tomb: महाराष्ट्र से कैसे हटेगी औरंगजेब की कब्र? मंत्री शंभूराज देसाई ने दिया बड़ा अपडेट
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि सभी का मानना है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की मज़ार को हटाया जाना चाहिए। इसे पूरा कैसे करेंगे इस पर शंभूराज देसाई ने बड़ा अपडेट दिया है।

शंभूराज देसाई और औरंगजेब (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: अबू आजमी के बायन के बाद से महाराष्ट्र में औरंगजेब के खिलाफ मुहीम छिड़ गई है। महाराष्ट्र में अब औरंगजेब की कब्र को तो बाहर करने की मांग उठी है। इस मांग को लेकर सीएम फडणवीस ने पहले ही अपना रूख साफ कर दिया है और अब इस मामले में मंत्री शंभूराज देसाई ने बड़ा अपडेट दिया है।
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पर मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री, जो महाराष्ट्र सरकार के नेता हैं, ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान पुरातत्व विभाग ने इस संरचना को संरक्षण प्रदान किया था। इसलिए, इस संरचना के बारे में कोई भी निर्णय उनके साथ परामर्श के बाद लिया जाना चाहिए।”
कोई भी प्रतीक महाराष्ट्र में नहीं
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हमारी भी इच्छा है कि छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या करने वाले और मराठों पर हमला करने वाले औरंगजेब से संबंधित कोई भी प्रतीक महाराष्ट्र में नहीं रहना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Mumbai, Maharashtra: On the demand to remove Aurangzeb’s tomb, Minister Shambhuraj Desai says, "Our Chief Minister, who is the leader of the Maharashtra government, has said that during the Congress government, the Archaeological Department provided protection to this structure.… pic.twitter.com/EJEQYYztiI — IANS (@ians_india) March 10, 2025
कानून के दायरे में किया जाना चाहिए – फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि सभी का मानना है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की मज़ार को हटाया जाना चाहिए, लेकिन यह कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में दे दिया था। फडणवीस शनिवार रात यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब के मजार को हटाने की मांग की थी। भोसले की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, “हम सभी यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। इस स्थल को कुछ साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान एएसआई के संरक्षण में दे दिया गया था।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा में की गई टिप्पणी से हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था। पिछले सप्ताह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान के कारण आजमी को 26 मार्च को बजट सत्र की समाप्ति तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
On demand to remove aurangzeb tomb shambhuraj desai archaeological department protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMहवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












