- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Notice To Kirit Somaiya Suspension Of Officer Both Giving And Taking The Chair Had To Be Filled
किरीट सोमैया को नोटिस, कुर्सी देना और लेना दोनों को भरी पड़ा
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है, जिसने पिछले दिनों बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Former MP Kirit Somaiya) को अपनी कुर्सी दे दी थी। उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो गई थी। फोटो में सोमैया शहरी विकास विभाग के कार्यालय में सरकारी अधिकारी के कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद महाविकास आघाड़ी गठबंधन के नेताओं ने सोमैया पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत (Congress Spokesperson Sachin Sawant) ने पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। मंगलवार को इसकी सफाई प्रस्तुत करने के लिए सोमैया को नोटिस थमा दिया। हालांकि सोमैया ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने आरटीआई के तहत कुछ जानकारी मांगी थी। उसी सिलसिले में वह मंत्रालय पहुंचे थे। गौरतलब है कि सोमैया ने पिछले दो सालों से एमवीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और आये दिन किसी न किसी घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा करते रहते हैं। इसके लिये वे अक्सर आरतीआई फाइल करते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटो-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर शिवसेना में रार; आमने-सामने आए प्रताप सरनाईक और संजय निरुपम
उद्धव ठाकरे फिर जाएंगे विधान परिषद? सुप्रिया सुले और हर्षवर्धन सपकाल ने उम्मीदवारी का किया जोरदार समर्थन
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
लोनावला के पास एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू: पुरानी सड़क पर मोड़ा गया ट्रैफिक, लग सकता है लंबा जाम
भड़के देवेन्द्र फडणवीस, कहा-दिमाग तो ठिकाने पर है
मविआ सरकारचे डोके ठिकाणावर आहे का?
माहिती अधिकारात फाईलचे निरीक्षण करण्यासाठी गेले तर त्यासाठी थेट माहिती मागणार्यालाच नोटीस!
या अक्कलशून्य सरकारने संपूर्ण लोकशाहीच पायदळी तुडविली आहे.
किरीट सोमय्यांना नोटीस कसली देता, ही नोटीस द्यायला सांगणार्या बोलवित्या धन्यावर कारवाई करा! pic.twitter.com/qu1LRhF1i5 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 25, 2022
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस नोटिस को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार पर तीखा हमला बोला है और पूछा है कि सरकार का दिमाग तो ठिकाने पर है न। ट्वीट कर उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई आरटीआई के तहत फाइल का निरीक्षण करने के लिए जाता है तो सीधे सूचना मांगने वाले को नोटिस! इस तर्कहीन सरकार ने लोकतंत्र को कुचला है। मंत्रालय के हर विभाग में सीसीटीवी है। इससे सब कुछ पता चल जायेगा। पर महाविकास सरकार का दिमाग हमेशा उल्टा चलता है।
Notice to kirit somaiya suspension of officer both giving and taking the chair had to be filled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM














