-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Sp Supriya Sule Mva Alliance Maharashtra Local Body Elections
BMC चुनाव को लेकर MVA में मचे घमासान के बीच सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- सभी को…
- Written By: आकाश मसने
Supriya Sule News: सुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी (एसपी) स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सहित सभी विपक्षी दलों को साथ लाना चाहती है। अगले हफ्ते गठबंधन की तस्वीर साफ होगी।

सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Supriya Sule On MVA Alliance: महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) में मचे घमासान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव में सभी को एकसाथ लाने की बात कही।
शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर चलना चाहती है। सुले ने स्पष्ट किया कि एनसीपी (एसपी) व्यापक विपक्षी एकता के साथ चुनावी रणनीति बनाना चाहती है और इसी उद्देश्य से सभी दलों से बातचीत की जाएगी।
सुले ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राकांपा (एसपी) महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य और स्थानीय निकाय चुनावों की रूपरेखा पर शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल मिलकर चुनावी लड़ाई को मजबूत बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
वे महाराष्ट्र के गद्दार और राज्य के दुश्मन, मिसिंग लिंक की आलोचना करने वालों पर एकनाथ शिंदे का भड़का गुस्सा
कांग्रेस से बातचीत अगले सप्ताह निर्धारित
जब उनसे पूछा गया कि राकांपा (एसपी) मुंबई में कांग्रेस या शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी या नहीं, तो सुले ने कहा कि पार्टी किसी एक दल तक सीमित रहने के बजाय सभी को साथ लेने की नीति पर काम कर रही है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। महा विकास आघाडी या इंडिया गठबंधन कुछ भी संभव है। अगले हफ्ते एक साफ तस्वीर सामने आएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस से गठबंधन पर चर्चा अगले सप्ताह मुंबई में की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- Nashik News: 30 सेकंड में मौत! घर जाने को निकले थे शमशान पहुंच गए, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
कांग्रेस ने भी जताई गठबंधन की इच्छा
कांग्रेस ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर लड़ना चाहती है। यह बयान एमवीए के भीतर समन्वय और सहयोग की संभावना को और मजबूत करता है।
जनवरी 2026 में होने की उम्मीद हैं निकाय चुनाव
राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव जनवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है। इन चुनावों में 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है, जिसे देश की सबसे समृद्ध और महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं में गिना जाता है।
कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) वर्तमान में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं। आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों और चर्चाओं से यह तय होगा कि मुंबई सहित राज्यभर में विपक्ष किस स्वरूप में संयुक्त चुनावी मैदान में उतरता है।
Ncp sp supriya sule mva alliance maharashtra local body elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














