Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा

Ephedrine Drug Seizure: NCB मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10।990 किलो एफेड्रिन जब्त की है। मामले में चेन्नई से एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 26, 2026 | 07:59 PM

एफेड्रिन ड्रग्स- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Drug Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए न्यू जीलैंड भेजे जा रहे 10.990 किलोग्राम एफेड्रिन ड्रग्स को जब्त किया है और इस सिलसिले में चेन्नई से एक मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह सफल कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई, जिसने एनसीबी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूती दी है।

कूरियर पार्सल से हुआ ड्रग्स का खुलासा

एनसीबी मुंबई की टीम चेन्नई से संचालित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर बारीकी से नजर रख रही थी। इसी दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुंबई और कल्याण में तीन संदिग्ध कूरियर पार्सलों को रोका। जब इन पार्सलों को खोलकर गहनता से जांच की गई, तो फर्श की चटाइयों (मैट्स), बेडशीट और फोटो फ्रेम की परतों के बीच बेहद चालाकी से छिपाकर रखी गई कुल 10. 990 किलोग्राम एफेड्रिन बरामद की गई।

फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए तस्करों ने जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया था। वे पार्सल बुक करने के लिए चेन्नई से मुंबई और पुणे जैसे शहरों की यात्रा करते थे। एनसीबी ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चेन्नई के ट्रिप्लिकेन इलाके में छापेमारी की और मुख्य आरोपी एस। हमीद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री, डिजिटल तराजू और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज

Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला

पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान

Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि

ये भी पढ़े: नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस

स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है एफेड्रिन

एफेड्रिन एक नियंत्रित पदार्थ है, जिसका दुरुपयोग अत्यधिक नशीले और खतरनाक ‘मेथमफेटामाइन’ ड्रग्स को अवैध रूप से बनाने में किया जाता है। इसका सेवन इंसानी मस्तिष्क को बुरी तरह प्रभावित करता है और जानलेवा हो सकता है। एनसीबी अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और ड्रग्स के मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Ncb mumbai seizes 11 kg ephedrine drug smuggling network

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 07:59 PM

Topics:  

  • Crime
  • Drug Seized
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • NCB

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.