- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navy Sailor Planned Theft In Mumbai With His Brother Police Arrested
नेवी का नाविक निकला साजिशकर्ता, भाई संग मुंबई में रची चोरी की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mumbai News: नेवी के नाविक भाई संग मुंबई में चोरी की वारदात रची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने पहचान छुपाने के लिए अपने कपड़े बदले और सुरक्षा तंत्र को चकमा देने की कोशिश की।
- Written By: सोनाली चावरे

सांक्तिक तस्वीर
Navy sailor theft in Mumbai: मुंबई पुलिस ने तेलंगाना के आसिफाबाद से गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के जूनियर नाविक राकेश दुब्बाला और उसके बड़े भाई उमेश दुब्बाला की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। राकेश, जिसने देश की सेवा करने की शपथ ली थी, उसी ने अपने भाई के साथ मिलकर मुंबई में सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12वीं पास राकेश को वर्ष 2023 में ‘अग्निवीर बैच’ के माध्यम से भारतीय नौसेना में भर्ती किया गया था। वह अगस्त 2024 से मार्च 2026 तक मुंबई के नेवी नगर में तैनात था। इसी दौरान उसने अपराध की साजिश रची।
राकेश ने 4 सितंबर को अपने भाई उमेश को मुंबई बुलाया और दोनों कोलाबा के एक सस्ते होटल में ठहरे। पहले राकेश ने भाई को मुंबई घूमाया और फिर वारदात की तैयारी शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि नेवी नगर में प्रवेश करते वक्त राकेश ने सामान्य टी-शर्ट और जींस पहनी थी ताकि किसी को शक न हो। बाद में उसने कपड़े बदलकर शर्ट पहन ली और अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
पुलिस का कहना है कि राकेश ने नौसेना में अपनी तैनाती का फायदा उठाया और सुरक्षा तंत्र को चकमा देने की कोशिश की। वारदात के बाद वह गायब हो गया और फरारी के दौरान कई जगह ठहरता रहा। आखिरकार पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों भाइयों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें- नागपुर में वारदातों का सिलसिला जारी, 2 दिनों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
इस गिरफ्तारी ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है बल्कि नौसेना जैसे अनुशासित बल की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं। सूत्रों के अनुसार, राकेश के खिलाफ नौसेना के स्तर पर भी कोर्ट मार्शल की कार्रवाई हो सकती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरी के पीछे सिर्फ निजी लालच था या फिर कोई बड़ी साजिश रची गई थी। अधिकारियों का मानना है कि किसी प्रशिक्षित सैनिक का इस तरह अपराध की राह पर चलना पूरे सिस्टम के लिए खतरे की घंटी है।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल अन्य संभावित साथियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Navy sailor planned theft in mumbai with his brother police arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव की प्रदेशवासियों से अपील, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का किया आग्रह; नेताओं को दिया यह संदेश
May 12, 2026 | 10:04 PMअगर आपको पसंद है यूरोप की वादियां तो एक्सप्लोर करें भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में मिलेगा ट्रिप का मजा
May 12, 2026 | 10:01 PMअवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
May 12, 2026 | 10:00 PMPlants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
May 12, 2026 | 09:58 PMकब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने
May 12, 2026 | 09:58 PMपाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
May 12, 2026 | 09:58 PMभक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
May 12, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM












