‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार
Navneet Rana on Bengal Election Results: नवनीत राणा ने ममता बनर्जी की हार को अहंकार का अंत बताया। बंगाल में भाजपा की 200 सीटों पर बढ़त के बाद मुंबई में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: भगवा लहर में बही TMC; नवनीत राणा ने दी पहली प्रतिक्रिया (फोटो क्रेडिट-X)
Navneet Rana on Mamata Banerjee Defeat: पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनावी परिणामों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। विशेष रूप से बंगाल में, जहाँ भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के वर्चस्व को तोड़ते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस जीत के बाद अमरावती की भाजपा नेता नवनीत राणा ने ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने आज यह साबित कर दिया है कि वे देश के साथ हैं।
राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद ममता बनर्जी का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने भगवा विचारधारा का महत्व बताते हुए कहा कि जो भी सनातन का विरोध करेगा, जनता उसे नकार देगी। उनके अनुसार, ममता बनर्जी का अहंकार ही उनकी हार का मुख्य कारण बना है।
अमित शाह की रणनीति का असर
नवनीत राणा ने गृह मंत्री अमित शाह की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बंगाल में जो परिणाम दिख रहे हैं, वे शाह की सूक्ष्म रणनीति का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आज बंगाल के वे वरिष्ठ नेता भी खुश होंगे जो लंबे समय से बदलाव की उम्मीद कर रहे थे। अब राज्य में विकास का एक नया दौर शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी की आंधी में उड़ी ममता सरकार: आदिवासी और डूअर्स क्षेत्र में TMC का सूपड़ा साफ, भाजपा को भारी बढ़त
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
बंगाल में खेला, तमिलनाडु में विजय और केरल में कांग्रेस…कैसे तीन राज्यों में बदली सत्ता? पढ़ें Inside Story
ममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें- नासिक की 2 महिला अपराधियों ने छुड़ाए पुलिस के छक्के, 1 महीने से फरार अब तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस
- बंगाल में परिवर्तन: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लगभग 200 सीटों पर बढ़त बनाकर TMC को सत्ता से बेदखल कर दिया है।
- नवनीत राणा का बयान: पूर्व सांसद ने कहा कि यह जीत सनातन और भगवा विचारधारा की जीत है और ममता बनर्जी का अहंकार अब खत्म हो गया है।
- रणनीति की जीत: राणा ने इस सफलता का श्रेय गृह मंत्री अमित शाह की सटीक चुनावी रणनीति को दिया।
- मुंबई में जश्न: भाजपा प्रदेश कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में महिला पार्षदों ने रसगुल्ले बांटकर और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ जीत मनाई।
मुंबई में महिला कार्यकर्ताओं का आनंदोत्सव
जीत की खबर मिलते ही मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। महिला पार्षदों, हेतल गला, प्रीति सतम और शीतल गंभीर ने गुब्बारे उड़ाकर और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। बीएमसी कार्यालय में भी पार्षद तेजस्वी घोषालकर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रसगुल्ले खिलाए। कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम बोलेगा’ के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।
